
EPFO Tips: जॉब बदलते ही आप भी निकाल लेते हैं PF का पैसा, सबसे गलत फैसला... ये 86 लाख कौन देगा?
AajTak
EPFO With You: नौकरी करने वाले लोगों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा हर महीने PF फंड में जमा होता है. सरकार जमा रकम पर सालाना आधार पर ब्याज देती है. मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सरकार ने 8.15 फीसदी का ब्याज तय किया है.
क्या आप भी नौकरी बदलने के साथ प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ (PF) का पैसा निकाल लेते हैं. अगर ऐसा कर रहे हैं तो आप अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. शायद आपने कभी कैलकुलेशन नहीं किया होगा कि PF का पैसा नौकरी बदलने के साथ निकालने से क्या नुकसान होगा? जब आप इसका आंकलन करेंगे, तो जरूर पछताएंगे. दरअसल, PF नौकरीपेशा लोगों के लिए सेविंग (Saving) करने और मोटा फंड जुटाने का एक बड़ा जरिया है. नौकरी करने वाले लोगों की बेसिक सैलरी का एक हिस्सा हर महीने PF फंड में जमा होता है. सरकार जमा रकम पर सालाना आधार पर ब्याज देती है. मौजूदा वित्त वर्ष के लिए सरकार ने 8.15 फीसदी का ब्याज तय किया है.
15 हजार सैलरी वाले भी जुटा लेंगे मोटी रकम
अब आपको समझाते हैं कि कैसे PF के पैसे निकालने से बड़ा नुकसान होता है. मान लीजिए किसी की सैलरी 15 हजार रुपये महीने है. EPFO के नियम के मुताबिक ऐसे कर्मचारी के पीएफ खाते में हर महीने 2351 रुपये जमा होते हैं, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का योगदान होता है.
अब मौजूदा 8.15 फीसदी ब्याज के हिसाब से देखें तो 2351 रुपये हर महीने PF खाते में जमा होने पर 10 साल में कुल 4.34 लाख रुपये जमा हो जाएंगे. जबकि 20 साल के बाद यह राशि बढ़कर 14.11 लाख रुपये हो जाएगी. वहीं रिटायरमेंट के वक्त यानी 40 साल के बाद 86 लाख रुपये ज्यादा पैसा PF खाते में जमा हो जाएगा. लेकिन अगर आप नौकरी बदलने के साथ ही पीएफ के पैसे निकाल लेते हैं और रिटायरमेंट के वक्त आपका हाथी खाली रहेगा. इसलिए हर किसी को नौकरी बदलने के साथ PF का पैसा निकालने के बजाय ट्रांसफर करने में फायदा है. आप आसानी एक UAN के अंदर सभी पीएफ अकाउंट को विलय कर सकते हैं. बेहद आसान प्रक्रिया है.
PF अकाउंट मर्ज करने का ये है आसान प्रोसेस...
– EPFO के पोर्टल पर अपने UAN नंबर और पासवर्ड से लॉग-इन करें. – लॉग इन करने के बाद ऑनलाइन सर्विसेस मे जाएं. वहां पर ’One Member – One EPF Account (Transfer Request)’ पर क्लिक करें. – अपनी पर्सनल डिटेल्स और करेंट एम्प्लॉयर के पीएफ अकाउंट को वेरिफाई करें. – इसके बाद आप गेट डिटेल्स पर क्लिक करेंगे तो आपके पुराने एम्प्लॉयर्स की लिस्ट खुल जाएगी. – यहां पर आप अपने जिस अकाउंट को ट्रांसफर करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें. – इसके बाद गेट ओटीपी पर क्लिक करें, आपके रजिस्टर्ड नंबर पर OTP आएगा, उसे एंटर करके सबमिट कर दें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










