
Eng Vs SL Live Score T20 WC: श्रीलंका को मात देकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया बाहर
AajTak
इंग्लैंड ने श्रीलंका को मात देकर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. ग्रुप-1 से अब न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं और ग्रुप-2 का फैसला रविवार को होना है.
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ग्रुप-1 का फैसला हो गया है, शनिवार को खेले गए मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इसी के साथ मौजूदा चैम्पियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है. ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है.
श्रीलंका ने इस मैच में इंग्लैंड को 142 रनों का टारगेट दिया था, स्टार प्लेयर बेन स्टोक्स की 42 रनों की मैच जिताऊ पारी के दमपर इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में जाकर जीत हासिल की. इंग्लैंड को पारी के दौरान बीच में लगातार झटके लगे थे, तब ऐसा लगा था कि मैच फंस गया है और श्रीलंका इस मैच में गेम कर सकता है लेकिन बेन स्टोक्स ने एक छोर थामे रखा और अंत में अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया.
ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें
न्यूजीलैंड- 5 मैच, 3 जीत, 1 हार, 1 बेनतीजा, 7 प्वाइंट, +2.113 नेट रनरेट इंग्लैंड- 5 मैच, 3 जीत, 1 हार, 1 बेनतीजा, 7 प्वाइंट, +0.473 नेट रनरेट
सेमीफाइनल में कब किसका मैच?
सेमीफाइनल 1- न्यूजीलैंड बनाम ग्रुप-2 नंबर 2 टीम (9 नवंबर, सिडनी)सेमीफाइनल 2- ग्रुप-1 टॉपर टीम बनाम इंग्लैंड (10 नवंबर, एडिलेड)

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








