
Emilio Flores Marquez हैं दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित शख्स, 113 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Zee News
एमिलियो फ्लोर्स मार्केज दुनिया में सबसे बुजुर्ग जीवित आदमी बन गए हैं. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है. इससे पहले ये खिताब रोमानिया के डुमित्रु कोमनेस्कु के पास था.
सैन जुआन: प्यूर्टो रिको के रहने वाले एमिलियो फ्लोर्स मार्केज (Emilio Flores Marquez) 112 साल और 326 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति बन गए हैं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने बुधवार को इसकी घोषणा करते उनका नाम दर्ज किया है. मार्केज का जन्म साल 1908 में प्यूर्टो रिकान की राजधानी के कैरोलिना में हुआ था. लगभग 113 साल के मार्केज़ को उनके दोस्त "डॉन मिलो" कहकर बुलाते हैं. अपने 11 भाई-बहनों में दूसरी बड़ी संतान और माता-पिता के पहले जन्मे बेटे मार्केज ने अपने परिवार के लिए गन्ने के खेत में काम किया और केवल तीन साल तक स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. मार्केज के 4 बच्चे हैं, हालांकि उनकी पत्नी एंड्रिया प्रेज डी फ्लोर्स का 75 साल की उम्र यानी साल 2010 में देहांत हो गया था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



