
Elon Musk ने लॉन्च किया Grok 3, बताया दुनिया का सबसे पावरफुल AI
AajTak
एलॉन मस्क ने अपना नया AI बॉट लॉन्च कर दिया है. Grok 3 को कंपनी धरती का सबसे स्मार्ट AI बता रही है. कंपनी ने दावा किया है कि ये AI दूसरे मॉडल्स के मुकाबले मैथ, रीजनिंग और साइंस के मामले में काफी बेहतर है. Grok 3 को प्रीमियम यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है और कंपनी ने बताया कि जल्द ही इसका API भी जारी किया जाएगा.
Grok 3 को लॉन्च कर दिया गया है. एलॉन मस्क की xAI का दावा है कि ये दुनिया का सबसे स्मार्ट AI है, जिसकी मदद से कोडिंग से लेकर लाइव गेम्स तक को बनाया जा सकता है. जल्द ही Grok 3 का API वर्जन भी लॉन्च किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल इंटरप्राइसेस कर पाएंगे. इस AI मॉडल को प्रीमियम यूजर्स के लिए जारी किया गया है.
मस्क ने बताया कि इस AI मॉडल को दो लाख GPU की मदद से ट्रेन किया गया है. मस्क पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस AI को टीज कर रहे थे.
उन्होंने दावा किया था कि ये धरती का सबसे स्मार्ट AI होगा. बता दें कि AI वर्ल्ड में कंपटीशन तेज हो गया है. खासकर चीनी मॉडल्स के लॉन्च होने से, जो अमेरिकी कंपनियों के मुकाबले कम लागत पर प्रोडक्ट्स को तैयार कर रहे हैं.
एलॉन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच बढ़ते कंपटीशन को ध्यान में रखे, तो ये Grok 3 काफी मायने रखता है. मस्क ने हाल में सैम ऑल्टमैन और OpenAI के बोर्ड को कंपनी खरीदने के लिए 97.4 अरब डॉलर का ऑफर दिया था. हालांकि, सैम और OpenAI बोर्ड ने इस ऑफर के लिए मना कर दिया. मस्क ने इस घटना में महज एक हफ्ते में ही लेटेस्ट वर्जन को लॉन्च किया गया है.
यह भी पढ़ें: Open AI ने लॉन्च किया ChatGPT Pro, जानें इसकी खासियत
दूसरे खास बात ये है कि पूरी प्रजेंटेशन में मस्क ने OpenAI के GPT 4o को सबसे कमजोर AI के रूप में दिखाया है. उन्होंने मैथ, रीजनिंग या फिर साइंस हर कैटेगरी में Grok 3 के मुकाबले GPT 4o को लीस्ट परफॉर्मर के रूप में दिखाया है. मस्क और उनकी टीम का दावा है कि Grok 3 में एडवांस रीजनिंग कैपेबिलिटी मिलती है, जो वक्त के साथ बेहतर होगी.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










