
Elon Musk ने भरी महफिल में 'Disney के CEO' को दे दी गाली! क्या सता रहा है कंपनी बंद होने का डर?
AajTak
Elon Musk Interview: एलॉन मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार चर्चा में एक इंटरव्यू के दौरान गाली देने को लेकर हैं. मस्क ने उन कंपनियों को टार्गेट किया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) को अब Ads नहीं दे रही हैं. ये कंपनियां पहले Twitter को Ads दिया करती थी, लेकिन पिछले कुछ वक्त में X पर हो रहे बदलाव को देखते हुए कई कंपनियों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं.
Elon Musk अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर वो तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहते हैं. मस्क एक बार फिर चर्चा में हैं और इस बार चर्चा की वजह उनका एक इंटरव्यू में गाली देना है. मस्क ने Disney के CEO को गाली दी है.
पिछले साल मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदा था. ट्विटर की स्टीयरिंग वील मस्क के हाथों में आने के बाद प्लेटफॉर्म में कई बदलाव हुए. हालांकि, इन सब के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से एडवरटाइजर्स नाराज हो गए.
मस्क और एडवरटाइजर के बीच की तनातनी जग जाहिर है. हाल में ही मस्क एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आए थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एंटीसेमिटिक पर दिए अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली थी, लेकिन कई ब्रांड्स उनसे नाराज हो गए.
Disney और ऐपल जैसे ब्रांड्स ने X से अपने विज्ञापन भी वापस ले लिए. एक सोशल मीडिया कंपनी के लिए विज्ञापन बहुत जरूरी हैं, क्योंकि उनकी कमाई का ये सबसे बड़ा स्रोत होते हैं. मस्क ने विज्ञापन वापस लेने वालों को ब्लैकमेलर कहा है. उन्होंने कहा कि अगर ब्रांड्स उनके प्लेटफॉर्म पर ऐड्स नहीं दिखाना चाहते हैं, तो ना दिखाएं.
ये भी पढ़ें- एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अब Twitter Blue सब्सक्राइबर्स अपलोड कर पाएंगे दो घंटे का वीडियो
New York Times के साथ एक कन्वर्शेसन में मस्क ने कहा, 'अगर कोई मुझे विज्ञापन के दम पर ब्लैकमेल करना चाहता है, तो मुझे अपने पैसों से ब्लैकमेल करो, Go F*** Yourself. ये समझ आ गया है? बॉब (आइगर) अगर तुम ऑडियंस में बैठे हो, तो मैं ऐसा ही महसूस करता हूं, मत करो विज्ञापन.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










