
Elon Musk का नया प्लान, YouTube की बढ़ा सकता है मुश्किलें, क्या TV पर आ रही ये नई सर्विस?
AajTak
Elon Musk का X प्लेटफॉर्म ( पुराना नाम Twitter) जल्द ही स्मार्ट टीवी के लिए जारी हो सकता है. यह ऐप वीडियो की सुविधा दे सकता है, हालांकि ये पेड होगा या फिर मुफ्त, उसको लेकर जानकारी आना बाकी है. दरअसल, Elon Musk ने एक पोस्ट को रिट्वीट किया और लिखा Coming Soon. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Elon Musk के प्लान अक्सर दुनिया को हैरान कर देते हैं. अब एक बार फिर उनके एक पोस्ट ने सभी को सरप्राइज कर दिया है. दरअसल, Elon Musk ने जब से X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) का अधिग्रहण किया है, तब से उस प्लेटफॉर्म में कई बदलाव हो चुके हैं. अब X प्लेटफॉर्म Smart TV पर भी नजर आ सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में.
कंपनी पहले ही लॉन्ग वीडियो को पोस्ट करने की सुविधा दे चुकी है, जहां बीते साल एक यूजर्स ने एक मूवी को भी X प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया था, हालांकि बाद में उसे रिमूव कर दिया था. ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि X App आने वाले समय में Youtube के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.
सोशल मीडिया यूजर्स DogeDesigner ने एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें स्मार्ट टीवी के अंदर X प्लेटफॉर्म को दिखाया है. इस पोस्ट को Elon Musk ने रिट्वीट कर दिया और उस पर लिखा Coming soon (जल्द आ रहा). इसके बाद से कई लोग कयास लगाने लगे कि कंपनी जल्द ही स्मार्ट टीवी पर X ऐप जारी करेगी, जिसमें पर वीडियो आदि देखे जा सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Spam Calls से परेशान, स्मार्टफोन यूजर्स करें ये काम, ऑटोमैटिक हो जाएंगी ब्लॉक
Google के Youtube की बादशाहत किसी से छिपी नहीं है. स्मार्टफोन हो या स्मार्ट टीवी, Youtube की मदद से ढेरों लोग वीडियो और शोज़ आदि देखते हैं. भारत के कई प्रोडक्शन हाउस Youtube पर मौजूद हैं, जो अपने वीडियो और एपीसोड को यहां पोस्ट करते हैं. ऐसे में कुछ विज्ञापन के साथ यहां गाने और टीवी सीरियल आदि मुफ्त में देख सकते हैं. अब ऐसे में बड़ा सवाल है कि X प्लेटफॉर्म Youtube के लिए मुश्किलें कैसे बढ़ाएगा?
हालांकि अभी तक X की तरफ से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है कि वह स्मार्ट टीवी पर अपना कोई ऐप लॉन्च करने जा रहा है या नहीं. अगर यह स्मार्ट टीवी के लिए X App लॉन्च होता है, तो आने वाले समय में इसको लेकर बहुत सी जानकारी आना बाकी है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








