
Elon Musk का ऐलान, एक और शख्स में लगेगी Neuralink Brain चिप, बिना छुए चलेगा कंप्यूटर
AajTak
Elon Musk ने एक बड़ा ऐलान किया है, जल्द ही एक और शख्स में Neuralink Brain चिप इंप्लांट करने जा रहे हैं. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की थी और पहली बार किसी इंसान में सफलतापूर्वक इस चिप को इंप्लाट किया था. उस शख्स का नाम Noland Arbaugh है, जो आजकल स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं.
Elon Musk ने एक बड़ा ऐलान किया है, जल्द ही एक और शख्स में Neuralink Brain चिप इंप्लांट करने जा रहे हैं. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने बड़ी सफलता हासिल की थी और पहली बार किसी इंसान में सफलतापूर्वक इस चिप को इंप्लांट किया जा चुका है. उस शख्स का नाम Noland Arbaugh है, जो आजकल स्वस्थ जिंदगी जी रहे हैं.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक Elon Musk के ब्रेन कंप्यूटर स्टार्टअप Neuralink अब जल्द ही डिवाइस को दूसरे व्यक्ति में इंप्लांट करने जा रही है. यह जानकारी कंपनी के टॉप एग्जीक्यूटडिव ने X प्लेटफॉर्म पर ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी.
Arizona के रहने वाले Noland Arbaugh पहले शख्स हैं, जिनके ब्रेन पर इस चिप को सफलता पूर्वक इंप्लांट किया था. वे पैरालाइज के शिकार है और 2016 से इस बीमारी का सामना कर रहे हैं. उस शख्स ने सिर्फ दिमाग से कंप्यूटर माउस के कर्सर को कंट्रोल किया. साइंस फिक्शन मूवी में इस तरह की एक्टिविटी सुपर पावर होने पर ही की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: Elon Musk का बड़ा बयान, EVM हटाने की मांग, हैकिंग पर कही ये बात
Arizona के रहने वाले Noland Arbaugh की गर्दन के नीचे का शरीर पैरालाइज्ड है. ऐसे में वे अधिकतर समय व्हीलचेयर पर ही रहते थे. मस्क ने एक वीडियो शेयर किया था, उसमें दिखाया गया था कि कैसे नोलैंड अपने दिमाग में सोचकर एक कंप्यूटर पर गेम खेल रहे हैं. इसके लिए उन्हें अपने हाथों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता है. यहां सिर्फ वे अपने दिमाग से PC mouse के कर्सर को नेविगेट कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अब कहीं भी चला सकेंगे सुपरफास्ट इंटरनेट, Elon Musk के SpaceX का बड़ा ऐलान

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










