
Election Result 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बने रहेंगे केयरटेकर सीएम
ABP News
सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा. हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने शुक्रवार को राजभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके इस्तीफा सौंपा. सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा. हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे.
यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में बीजेपी की बंपर जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा. बीजेपी ने 403 में से 273 सीटों पर जीत हासिल की है. वह अपने दम पर राज्य में सरकार बना रही है.

DGCA Warning: मिडिल ईस्ट के आसमान में बड़ा खतरा! DGCA ने भारतीय एयरलाइंस को किया अलर्ट, अगर गए तो...
DGCA Warning: DGCA ने मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस को लेकर भारतीय एयरलाइंस को चेतावनी दी है. इस दौरान उन्होंने 11 देशों को हाई-रिस्क जोन घोषित किया है. मिडिल ईस्ट के आसमान में भारतीय फ्लाइट्स नहीं जाएंगी.












