
Election Result: गोवा चुनाव में उतरे थे 5 कपल्स, जानिए कौन जीता-कौन हारा?
AajTak
गोवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 20 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, कांग्रेस को 11 सीटों पर जीत मिली. आप राज्य में दो सीटें जीतने में कामयाब रही. 40 सीटों वाले गोवा में 14 फरवरी को मतदान हुआ था.
गोवा में बीजेपी ने फिर सत्ता में वापसी कर ली है. गुरुवार को आए नतीजों में बीजेपी ने 20 सीटें हासिल की हैं. पार्टी का दावा है कि वह निर्दलियों और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के समर्थन से सरकार बना रही है. गोवा का चुनाव कई मायनों में दिलचस्प रहा. दरअसल, यहां 5 पति-पत्नी भी चुनाव मैदान में थे. कहीं पति और पत्नी एक ही पार्टी से चुनाव लड़े तो कहीं टिकट न मिलने से नाराज पत्नी निर्दलीय ही राजनीतिक रणभूमि में कूद पड़ीं. आइए जानते हैं कि आखिर किन कपल्स को सफलता मिली.
बीजेपी ने 2 कपल्स को दिया था टिकट
बीजेपी ने इस बार दो कपल्स को टिकट दिया था. वहीं, टिकट न मिलने से नाराज एक प्रत्याशी की पत्नी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी थीं, जबकि कांग्रेस और टीएमसी ने भी एक-एक कपल को टिकट दिया था.
कैसे रहे नतीजे?
1- बीजेपी के विश्वजीत राणे और देविया राणे जीते
भाजपा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे को वालपोई और उनकी पत्नी देविया को पोरियम सीट से चुनाव मैदान में उतारा था. वालपोई से राणे ने आरजीपी के उम्मीदवार तुकाराम पारब को हराते हुए जीत हासिल की. राणे को 14462 और पारब को 6377 वोट मिले.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.









