
Eknath Shinde News: '50 से ज्यादा MLA मेरे साथ, उद्धव अल्पमत में, हमें डरा नहीं सकते', एकनाथ शिंदे का पलटवार
AajTak
Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नोटिस पर प्रतिक्रिया दी है. शिंदे ने कहा कि वह नोटिसों से डरने वाले नहीं हैं और उद्धव बागी विधायकों को अयोग्य नहीं ठहरा सकते.
Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में सियासी उठा-पटक के बीच सीएम उद्धव ने शिवसेना के 12 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग उठाई है. अब इसपर गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आ गई है. आजतक से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव उनको अयोग्य नहीं ठहरा सकते हैं क्योंकि वे खुद अल्पमत में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना के नोटिसों से वह डरते नहीं हैं, चाहें तो ऐसे 10 नोटिस और भेज दिये जाएं.
शिंदे ने कहा कि उद्धव बस उनको डराने की कोशिश कर रहे हैं. शिंदे ने यह भी दोहराया कि उनके पास शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायकों का सपोर्ट है. कुल मिलाकर उनके पास 50 से ज्यादा विधायक हैं. और लोकतंत्र में संख्याबल ही जरूरी होता है.
LIVE अपडेट्स के लिए क्लिक करें
डराने की कोशिश कर रहे उद्धव- बोले शिंदे
आजतक से बातचीत में शिंदे ने कहा कि उद्धव हमें अयोग्य नहीं ठहरा सकते. वे सिर्फ हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं. वह बोले कि नियम के हिसाब से वह सही हैं. उनके साथ शिवसेना के 37 विधायकों का सपोर्ट हैं. मतलब वह विधायक दल के नेता हैं. शिंदे ने कहा कि हमें कोई डरा नहीं सकता और वक्त आने पर कानून हमारा साथ देगा.
बता दें कि कल उद्धव ने शाम को डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखा था. इसमें एकनाथ शिंदे समेत शिवसेना के 12 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग उठाई थी. दूसरी तरफ शिंदे ने भी एक पत्र लिखते हुए खुद को विधायक दल का नेता बताया था. अब आजतक से बातचीत में

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








