
Eid 2023: दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई ईद की नमाज, PM मोदी ने दी बधाई
AajTak
देशभर में आज ईद मनाई जा रही है. ईद के मुबारक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है. ईद के मौके पर देशभर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने ईद की नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी.
रमजान का पवित्र महीना पूरा होने पर आज ईद-उल-फितर मनाया जा रहा है. ईद के मौके पर देशभर में मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी है. दिल्ली की जामा मस्जिद के साथ ही अन्य मस्जिदों में जुटे नमाजियों ने ईद के मुबारक मौके पर नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी, बधाई दी.
पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद के मुबारक मौके पर बधाई दी है. सोशल मीडिया पर देर रात से बधाइयों का दौर चल रहा है. दिल्ली के साथ ही देश के अन्य शहर, गांव, कस्बों की मस्जिद, ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ जुटी. ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी.
गौरतलब है कि इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक रमजान का पावन महीना समाप्त होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाया जाता है जिसकी शुरुआत सुबह नमाज के साथ हो जाती है. सुबह-सुबह ही नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
24 मार्च को शुरू हुआ था रमजान
रमजान की शुरुआत पिछले महीने यानी मार्च में हुई थी. 24 मार्च से शुरू हुए रमजान महीने का आखिरी जुमा 21 अप्रैल को था. जुमे के दिन अलविदा की नमाज अदा की गई थी.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








