
Eid 2021: दुनिया के अलग-अलग देशों में इस तरह मनाया जाता है ईद का जश्न
AajTak
देश भर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. रमजान के महीने भर के रोजे रखने के बाद ईद मनाई जाती है. यूं तो हर देश में ईद का त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है लेकिन इसको मनाने की खुशी और उत्साह सब में एक तरह ही होती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलग-अलग देशों में ईद के त्योहार को किस तरह मनाया जाता है.
देश भर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. रमजान के महीने भर के रोजे रखने के बाद ईद मनाई जाती है. यूं तो हर देश में ईद का त्योहार अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है लेकिन इसको मनाने की खुशी और उत्साह सब में एक तरह ही होती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अलग-अलग देशों में ईद के त्योहार को किस तरह मनाया जाता है. भारत- भारत में ईद के दिन की शुरुआत ईद की नमाज से होती है. इस नमाज को अदा करने के लिए सभी मुस्लिम धर्म के पुरुष ईदगाह और मस्जिद जाते हैं. जिसके बाद सब एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. भारत में ईद पर 'शीर खुरमा' बनाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है. इसके अलावा भी कई तरह के शाही पकवान बनाए जाते हैं. आज के दिन मुस्लिम महिलाएं अपने हाथों मेंहदी लगाती हैं. सब एक दूसरे के घर जाते हैं. मिठाईयां बांटते हैं. बड़े अपने छोटों को ईदी देते हैं. यूं तो ईद मुस्लमानों का त्योहार है, लेकिन भारत में इस त्योहार को अन्य धर्मों के लोग भी अपने मुस्लिम भाइयों के साथ बड़े उत्साह से मनाते हैं. सऊदी अरब- सऊदी अरब में ईद का त्योहार सबसे ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन के जश्न के लिए लोग अपने-अपने घरों के आगे कीमती कालीने बिछाते हैं. ईद पर पड़ोसियों और रिश्तेदारों को कीमती तोहफे, मिठाइयां और लजीज पकवान उपहार के रूप में देते हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










