
ED ने BBC पर लगाया 3 करोड़ 44 लाख का जुर्माना, FDI के नियमों का उल्लंघन का आरोप
AajTak
BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी निवेश नियमों (FDI) के उल्लंघन के आरोप में 3 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है. ये कार्रवाई सरकार द्वारा निर्धारित 26 फीसदी FDI सीमा का पालन नहीं करने पर की गई है. कंपनी के तीन निदेशकों पर भी 1 करोड़ 14 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी निवेश नियमों (FDI) के उल्लंघन के आरोप में BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3 करोड़ 44 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है. साथ ही, कंपनी के तीन निदेशकों पर भी 1 करोड़ 14 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.
ED ने शुक्रवार को जानकारी दी कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत की गई है. मामले की जांच के बाद BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया, इसके तीन निदेशकों और वित्त प्रमुख को 4 अगस्त 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.
BBC पर सौ फीसदी FDI बनाए रखने का आरोप
BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया पूरी तरह से विदेशी निवेश (100% FDI) वाली कंपनी है. ED के अनुसार, यह डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाचार और समसामयिक कार्यक्रमों का प्रसारण कर रही थी, लेकिन सरकार द्वारा निर्धारित 26 फीसदी FDI सीमा का पालन नहीं किया. ईडी ने इस कदम को भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का 'स्पष्ट उल्लंघन' बताया था.
सरकार ने 18 सितंबर 2019 को प्रेस नोट के जरिए डिजिटल मीडिया में अधिकतम 26 फीसदी विदेशी निवेश की सीमा तय की थी लेकिन BBC वर्ल्ड सर्विस इंडिया ने इसे कम करने के बजाय 100% FDI बनाए रखा, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है.
निदेशकों पर भी लगा जुर्माना

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









