
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के 36 बैंक खाते किए फ्रीज, 90 करोड़ रुपये जब्त
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विहान डायरेक्ट सेलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कई परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की. तलाशी के दौरान ईडी ने कुल 36 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, इसके साथ ही90 करोड़ से अधिक रुपये जब्त कर लिए हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में विहान डायरेक्ट सेलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कई परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक ईडी ने कंपनी के मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई में विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली, यह कंपनी मेसर्स क्यूनेट की मास्टर फ्रेंचाइजी कंपनी है. तलाशी के दौरान ईडी ने मामले से जुड़ी कंपनियों/व्यक्तियों/स्वामित्व से संबंधित कुल 36 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है, साथ ही 90 करोड़ से अधिक रुपये जब्त कर लिए हैं.
जांच के दौरान यह पता चला है कि मैसर्स विहान डायरेक्ट सेलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भारत में मैसर्स क्यूनेट की एक मास्टर फ्रैंचाइजी है, जिसने बड़ी संख्या में भोले-भाले निवेशकों से प्राप्त धन को इधर-उधर करने के लिए विभिन्न शेल कंपनियों/डमी प्रोपराइटरशिप का उपयोग किया है.
ईडी की ओर से आरोप लगाया गया है कि मेसर्स विहान डायरेक्ट सेलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने डायरेक्ट सेलिंग कारोबार की आड़ में पोंजी योजना में अपनी गाढ़ी कमाई का निवेश करके भारत में बड़ी संख्या में भोले-भाले निवेशकों को ठगा है.
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि विभिन्न निवेशकों को उनके व्यवसाय की प्रकृति और उनके निवेश किए गए धन के उपयोग का विवरण बताए बिना भारी मुनाफे की आड़ में उनकी गाढ़ी कमाई से ठग लिया गया. वहीं, मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआऱ में बताया गया है कि अपराध की कुल अनुमानित आय लगभग 400 करोड़ है, जबकि जांच में सामने आया है कि इन संस्थाओं द्वारा विभिन्न शेल कंपनियां खोलकर 2000 करोड़ रुपये से अधिक इन्वेस्ट किया गया.
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (Economic Offenses Wing) ने मेसर्स क्यूनेट लिमिटेड, विजय ईश्वरन, मेसर्स विहान डायरेक्ट सेलिंग (इंडिया) प्रा. लिमिटेड के साथ ही अन्य रजिस्ट्रर्ड कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
जानकारी के मुताबिक ईडी ने विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इसमें मुंबई में 05 जगहों पर, बेंगलुरु में 02 जगह, चेन्नई में 02 जगहों पर तलाशी ली गई. इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए. इसके अलावा मामले से जुड़ी विभिन्न कंपनियों/व्यक्तियों/स्वामित्व के 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले 36 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








