
ED के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह का VRS मंजूर, BJP से चुनाव लड़ने की चर्चाएं
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह का वीआरएस मंजूर कर लिया गया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मैं सभी महानुभावों एवं संस्थाओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि आपकी दी हुई शिक्षा का सदुपयोग मैं जनता की सेवा व देश की अखंडता सुरक्षित करने में लगाऊंगा.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) की अपील मंजूर हो गई है. राजेश्वर सिंह ने ट्विटर पर इस बारे में लिखा है. उनके ट्वीट के बाद चर्चा है कि वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. राजेश्वर सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि 24 वर्षों का यह कारवां आज एक पड़ाव पर रुक गया है. मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा वित्त मंत्री सीतारमण, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ईडी के डायरेक्टर एसके मिश्रा तथा उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि इतने वर्षों तक इन संस्थाओं के साथ कार्य करते हुए काफी कुछ सीखने को मिला. मैं आप सभी महानुभावों एवं संस्थाओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि आपकी दी हुई शिक्षा का सदुपयोग मैं जनता की सेवा व देश की अखंडता सुरक्षित करने में लगाऊंगा. 24 वर्षों का यह कारवां आज एक पड़ाव पर रुका, इस अवसर पर आज मैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी, गृह मंत्री श्री @AmitShah जी तथा वित्त मंत्री श्रीमती @nsitharaman जी, मुख्य्मंत्री श्री @myogiadityanath जी, श्री S K Mishra, निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय 1/3 pic.twitter.com/Fk7RLHoqxz

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









