
ED की फेक टीम ने कारोबारी के घर पर की छापेमारी, वकील ने मांगे आईकार्ड तो फरार हो गए फर्जी अधिकारी
AajTak
ईडी के दिल्ली जोनल कार्यालय को 22 अक्टूबर को लगभग 12 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर अशोका एवेन्यू, डीएलएफ फार्म, छतरपुर, दिल्ली में फर्जी तौर पर तलाशी ले रहे हैं. यह भी बताया गया कि फर्जी ईडी अधिकारी पीड़ित को कोटक बैंक, हौज खास ले गए हैं.
आपने फर्जी या नकली पुलिस, सीबीआई और आयकर अधिकारियों की करतूतों और उनके पकड़े जाने की खबरें अक्सर सुनी और देखी होंगी. लेकिन अब दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नाम पर भी बड़ी ठगी होते-होते बच गई. दरअसल, फर्जी ईडी के अधिकारियों की एक टीम ने दिल्ली के एक पॉश इलाके में एक कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी की और उससे करोड़ों की ठगी करने की कोशिश की, लेकिन वक्त पर पीड़ित के वकील ने बैंक पहुंचकर ठगों की साजिश को नाकाम कर दिया.
हुआ यूं कि ईडी के दिल्ली जोनल कार्यालय को 22 अक्टूबर को लगभग 12 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर अशोका एवेन्यू, डीएलएफ फार्म, छतरपुर, दिल्ली में फर्जी तौर पर तलाशी ले रहे हैं. यह भी बताया गया कि फर्जी ईडी अधिकारी पीड़ित को कोटक बैंक, हौज खास ले गए हैं, ताकि पीड़ित के बैंक खाते से 5 करोड़ रुपये निकाल सकें. यह सब ईडी छापे के नाम पर किया जा रहा था.
सूचना मिलने पर ईडी की एक टीम तुरंत कोटक मनिंद्र बैंक, हौज खास पहुंची. यह सूचना इलाके के पुलिस स्टेशन को भी दी गई और उच्च पुलिस अधिकारियों को भी सूचित किया गया, जो तुरंत मौके पर जा पहुंचे. बैंक पहुंचने पर ईडी टीम और पुलिस को पता चला कि पीड़ित का वकील बैंक पहुंचा था और उसने फर्जी ईडी अधिकारियों से पूछताछ की थी और उनके आईडी कार्ड मांगे थे.
इसके बाद फर्जी ईडी अधिकारियों को पकड़े जाने का डर हुआ और बैंक मैनेजर द्वारा बैंक का गेट बंद किए जाने से पहले ही वे भाग गए. पीड़ित से पूछताछ करने पर पता चला कि पिछली रात 2 कारों में 7 लोग उनके घर आए और खुद को ईडी अधिकारी बताकर छापेमारी करने लगे. उनमें से कुछ ने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरे पर नकाब लगा रखे थे. 3 लोग बिना मास्क के ही बातचीत कर रहे थे.
आरोपियों ने पीड़ित से पूछा कि वह अपने बैंक खाते से लगातार नकदी क्यों निकाल रहा है. उन्होंने पीड़ित को उसके पुराने बैंक खाते के कुछ चेक भी दिखाए. फर्जी ईडी अधिकारियों ने उसे धमकी दी कि अगर वह करोड़ों रुपये नहीं चुकाएगा तो उसे गिरफ्तार कर ले जाएंगे. पीड़ित ने बताया कि पैसे अगली सुबह बैंक से ही निकाले जा सकेंगे. इसलिए फर्जी ईडी अधिकारी पूरी रात पीड़ित के घर पर रहे.
अगले दिन वे पीड़ित को साथ लेकर पैसे निकालने के लिए हौज खास स्थित कोटक महिंद्रा बैंक ले गए. हालांकि, पीड़ित ने अपने वकील को मैसेज भेजकर घटना की जानकारी दे दी थी. मैसेज मिलने पर पीड़ित के वकील बैंक पहुंचे और फर्जी ईडी अधिकारियों से छापेमारी का कारण और उनके पहचान पत्र के बारे में पूछा. जिससे फर्जी ईडी अधिकारियों को पकड़े जाने का शक हुआ और वे मौके से भाग गए.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









