
Eclipse 2026: 2026 में सूर्य और चंद्र ग्रहण इन राशियों की जिंदगी में मच सकता है हलचल, करें ये उपाय
AajTak
Eclipse 2026: साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे, जिनमें 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल हैं. पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा. वहीं दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगेगा. वहीं पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को और दूसरा 28 अगस्त 2026 को लगेगा.
Eclipse 2026 : विज्ञान की दृष्टि से सूर्य और चंद्र ग्रहण भले ही एक सामान्य खगोलीय घटना हों, लेकिन ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में इन्हें अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील समय माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, सूर्य और चंद्र दोनों ही ग्रहण शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माने जाते. इस दौरान जीवन में मानसिक, भावनात्मक और भौतिक स्तर पर बदलाव देखे जा सकते हैं. आइए जानते हैं साल 2026 में लगने वाले ग्रहणों की पूरी जानकारी और उनका राशियों पर प्रभाव.
2026 का पहला सूर्य ग्रहण
17 फरवरी 2026 (फाल्गुन अमावस्या) कुंभ राशि | शतभिषा नक्षत्र वलयाकार सूर्य ग्रहण
यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. इस स्थिति में सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं, लेकिन चंद्रमा पृथ्वी से थोड़ा दूर होने के कारण सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाता. परिणामस्वरूप सूर्य के चारों ओर एक चमकदार वलय दिखाई देता है.
कुंभ राशि पर प्रभाव
यह ग्रहण कुंभ राशि वालों के लिए आत्ममंथन और बड़े निर्णयों का समय लेकर आएगा. करियर में बदलाव या नई जिम्मेदारियों का संकेत देगा. सामाजिक रिश्तों में दूरी या गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं. मानसिक दबाव बढ़ सकता है, धैर्य से काम लेने की जरुरत है. स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी रखें. इस दौरान जल्दबाज़ी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. योजनाओं को गुप्त रखें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










