
'EC ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया', उद्धव गुट से शिवसेना का नाम-निशान छिनने के बाद बोले अमित शाह
AajTak
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के हाथ से शिवसेना का नाम और निशान छिन गया है. इसे लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने दूध का दूध और पानी कर दिया है. वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल एक अच्छा निर्णय हुआ है.
महाराष्ट्र में चुनाव आय़ोग के फैसले के बाद सियासी हलचल बढ़ गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान शिवसेना के नाम और निशान को लेकर कहा कि चुनाव आयोग ने दूध का दूध और पानी कर दिया है. गृहमंत्री ने कहा कि UPA काल में हर मंत्री खुद को प्रधानमंत्री मानता था और प्रधांनमंत्री को भी प्रधानमंत्री नही मानते थे. उन्होंने कहा कि UPA के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए. इससे भारत की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूल में मिल गई.
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कल बड़ा निर्णय हुआ है. असली शिव सेना और चिह्न हमारे मित्र पक्ष को मिला है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मोदीजी का बड़ा फोटो लगाकर वोट मांगा. और चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनने के लालच मे कांग्रेस-एनसीपी के तलवे चाटे.
गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान से घुसपैठिए और आतंकवादी आते थे और हमारे जवानों के सिर कलम कर देते थे और उनके कटे हुए सिर का अपमान करते थे और दिल्ली के 'दरबार' पर सन्नाटा पसर जाता था. उन्होंने कहा कि देश के सामने एक के बाद एक 12 लाख करोड़ के घोटाले और भ्रष्टाचार आए. पहले महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं, देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं. गृहमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में प्रधानमंत्री किसी और देश का भाषण किसी और देश में पढ़ देते थे.कभी सिंगापुर में थाईलैंड का भाषण पढ़ते थे तो कभी सिंगापुर में थाईलैंड का भाषण पढ़ते थे, इससे देश का अपमान होता था.
इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कल एक अच्छा निर्णय हुआ है. लोकशाही में बहुमत को महत्त्व है. हमने जो वादे किए थे वो पूरे किए हैं. इसके साथ ही कहा कि गृहमंत्री ने कहा था कि शिंदेजी आप आगे बढ़ो, हम आपके पीछे चट्टान की तरह खड़े हैं, उन्होंने जो कहा था वो कर दिखाया.
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि असली शिव सेना के नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कां स्वागत करता हूं. हमारे ढाई साल खराब हुए, अब हमारे पास ढाई साल हैं. जिसमे बहुत काम करना है. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार पूरी ताकत के साथ काम करेगी.
फडणवीस ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने कश्मीर में जाकर तिरंगा फहराया था, लेकिन वह कांग्रेस के राज में ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जब कश्मीर से धारा 370 हटाई, उसके बाद ही ये मुमकिन हो पाया.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








