
Dyson V15 Detect Review: घर के लिए बेहतरीन पावरफुल वैक्यूम क्लीनर
AajTak
Dyson V15 Detect Vacuum Cleaner Review: डायसन ने हाल ही में पावरफुल वैक्यूम क्लीनर लॉन्च किया है. इसे कुछ समय तक के लिए यूज करने के बाद मेरा एक्स्पीरिएंस इसके साथ कैसा रहा इस रिव्यू में आपको बता रहे हैं. क्या आपको ये खरीदना चाहिए? रिव्यू पढ़ने के बाद आप ये तय कर सकते हैं.
भारत में अभी भी वैक्यूम क्लीनर ज़्यादातर दुकानों या फिर कार वॉशिंग सेंटर में दिखते हैं. ज़्यादातर घरों में अभी भी सफ़ाई के लिए ट्रेडिशनल तरीक़े अपनाए जाते हैं. लेकिन अब धीरे धीरे एक तबका अपने घर के लिए वैक्यूम क्लीनर में दिलचस्पी दिखा रहा है.
Dyson ने हाल ही में भारत में एक नया वैक्यूम क्लीन Dyson V15 Detect लॉन्च किया है. इससे पहले भी कंपनी ने भारत में वैक्यूम क्लीनर्स लॉन्च किए हैं, लेकिन ये उनमें से ख़ास है
Dyson V15 Detect एक हाई एंड वैक्यूम क्लीनर है जिसे कंपनी ने काफ़ी पावरफुल बनाने का दावा किया है. मैंने भी इस वैक्यूम क्लीनर को यूज किया है और इस आधार पर आपको इसका रिव्यू देता हूँ. जानते हैं कि कंपनी के दावे कितने खरे हैं.
इससे पहले मैंने Dyson V12 Detect Slim का रिव्यू किया है और ये वैक्यूम क्लीनर भी देखने में वैसा ही लगता है. डिज़ाइन और पैटर्न सेम हैं, लेकिन ये उससे बड़ा है और ज़्यादा डस्ट स्टोरेज है. इसकी सक्शन पावर भी Dyson V12 Detect Slim के मुक़ाबले 1.5 टाइम्स ज़्यादा है. कंपनी ने यहाँ तक दावा किया है कि इस वैक्यूम क्लीनर से आप मैट्रेस के अंदर से भी डस्ट खींच सकते हैं.
Dyson V15 Detect के साथ V12 के मुक़ाबले ज़्यादा कैपेसिटी का बिन मिलता है. यानी बार बार आपको बिन क्लियर करने की ज़रूरत नहीं होगी और क्लीनिंग के दौरान आपको बीच में ब्रेक लेने की भी ज़रूरत नहीं है.
डिज़ाइन और बिल्ड क्वॉलटी की बात करें तो ये वैक्यूम क्लीनर देखने में प्रीमियम लगता है. लगना भी चाहिए, क्योंकि इसे ख़रीदने के लिए आपको 60 हज़ार रुपये से भी ज़्यादा खर्च करने होते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










