
DUSU: तीन साल बाद होगा डीयू कैंपस में चुनाव! छात्रों को लुभाने में जुटे छात्र संगठन
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव सितंबर में होने की संभावना है. पिछले तीन वर्षों से महामारी और एकेडमिक कैलेंडर पर इसके प्रभाव के कारण छात्र निकाय के चुनाव रुके हुए थे. पिछला DUSU चुनाव 2019 में हुआ था. जानिए- कैसा रहा था लास्ट चुनाव, किसे मिली थी जीत
तीन साल बीत गए. पहले कोरोना का कहर फिर सीयूईटी और लेट एकेडमिक सेशन के कारण छात्र निकाय के चुनाव रुके हुए थे. इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव सितंबर में होने की संभावना है. अब डेट की घोषणा के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे संगठनों में सरगर्मी तेज हो गई है.
इससे पहले पिछला DUSU चुनाव 2019 में हुआ था.विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार वर्तमान में विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में व्यस्त है, इसके अंत तक हम चुनाव अभ्यास की तैयारी शुरू कर देंगे. अधिकारी ने आगे कहा कि चुनावों का भाग्य एडमिशन पर निर्भर करता है, जितनी जल्दी यह खत्म होगा, हम छात्र चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर देंगे.
एबीवीपी को मिली थी ऐतिहासिक जीत पिछले साल 2019 में, भाजपा समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में तीन सीटें जीतीं थीं. वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) को एक सीट मिली थी. एबीवीपी के छात्र नेता अक्षित दहिया ने 29,000 से अधिक वोटों से डूसू अध्यक्ष पद जीतकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
तैयारी में जुटे हैं छात्र संगठन, ये हैं चुनावी एजेंडे एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर की दो प्रमुख छात्र पार्टियां हैं. दोनों ही संगठन वोट के लिए छात्रों का ध्यान खीचने के लिए तैयारियां कर रखी हैं. इंडिया टुडे टीवी ने दोनों राजनीतिक संगठनों से बात की और जाना कि वे किन मुद्दों को लेकर छात्रों के पास जाएंगे. एनएसयूआई ने प्रवेश सत्र के दौरान छात्रों को सलाह देने के लिए एक हेल्पलाइन शुरू की है, दूसरी ओर, एबीवीपी सीयूईटी के लिए मुफ्त क्रैश कोर्स प्रदान कर रही है.
दोनों राजनीतिक दलों का कहना है कि छात्र संघ चुनाव राजनीतिक नहीं, सामाजिक है और छात्र सक्रियता का हिस्सा हैं. दिल्ली एनएसयूआई के अध्यक्ष कुणाल सहरावत ने कहा कि एनएसयूआई विश्वविद्यालय में कम छात्रावासों का मुद्दा उठाने की योजना बना रही है और अगर हम सत्ता में आते हैं, तो हम परिसर के पास आवास के लिए किराया नियंत्रण अधिनियम की मांग करेंगे. युवा कांग्रेस ब्रिगेड परिवहन के मुद्दों को भी शीर्ष पर रखेगी, छात्रों के लिए मेट्रो में रियायत और छात्रों के लिए विशेष बसें अभियान में प्राथमिकताएं होंगी.
दाखिले के तुरंत बाद एनएसयूआई सदस्यता अभियान और घोषणा पत्र पर काम शुरू कर देगी. सहरावत ने कहा कि डीयू एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है लेकिन भाजपा के पिछले नौ वर्षों के शासन में कोई नया कॉलेज और कोई नया छात्रावास नहीं बना है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










