
DUSU अध्यक्ष तुषार डेढा घिरे, उपाध्यक्ष ने लगाया फर्जी मार्कशीट से DU में दाखिला लेने का आरोप
AajTak
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष तुषार डेढा ने यूपी बोर्ड और CBSE दोनों से एक ही साल, एक ही साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है. उनकी दोनों ही बोर्ड की मार्कशीट भी सामने आई है, जिसमें साल 2016 दर्ज है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष तुषार डेढा फर्जी मार्कशीट मामले में घिरते दिख रहे हैं. उन पर ये आरोप NSUI ने लगाया है. रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी इस मामले को उठाते हुए तुषार डेढ़ा को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है. उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा कि, 'बहुत गंभीर मामला हैं. ABVP ने जबरदस्त फ्रॉड करके अध्यक्ष पद अर्जित किया है. तुरंत प्रभाव से दिल्ली विश्विद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष को पद से हटाया जाए! यदि नहीं तो हम न्यायपालिका जाएंगे.'
NSUI ने X पर पोस्ट की मार्कशीट की तस्वीरें असल में शुक्रवार को सामने आया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष तुषार डेढा ने यूपी बोर्ड और CBSE दोनों से एक ही साल, एक ही साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है. उनकी दोनों ही बोर्ड की मार्कशीट भी सामने आई है, जिसमें साल 2016 दर्ज है. कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने हाल ही में प्रमाणपत्रों की तस्वीरें X पर पोस्ट की हैं और एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष तुषार ढेढ़ा पर दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.
अभि दहिया ने लगाए आरोप, शिकायत दर्ज कराई अभि दहिया (डूसू उपाध्याक्ष) ने डूसू अध्यक्ष तुषार देखा के खिलाफ फर्जी मार्कशीट बनाकर डीयू में एडमिशन लेने की शिकायत दर्ज कराई है. एनएसयूआई डूसू उपाध्यक्ष अभि दहिया ने X पर पोस्ट करके इस मामले को उठाया है. उन्होंने लिखा कि, 'दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किए गए एक बड़े घोटाले का खुलासा, कपटपूर्ण चुनाव! फर्जी दस्तावेज! उन्होंने लिखा कि एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुषार डेढ़ा चुनाव लड़ने के योग्य भी नहीं थे. अब एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष को हटाए. उन्होंने लिखा कि, यह छात्रों के जनादेश पर एक गंभीर हमला है. यह डीयू की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है.' हम धोखाधड़ी करने वाले डूसू अध्यक्ष तुषार डेढ़ा के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं.
तुषार डेढ़ा ने कही ये बात उधर, इस पूरे मामले में छात्रसंत्र अध्यक्ष तुषार डेढ़ा का भी बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि, DUSU में हार और हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनावों में हार के कारण एनएसयूआई अभी भी सदमे में है और वे जो भी कह रहे हैं वह झूठ है. कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोला है. विश्वविद्यालय के अधिकारी मेरे दस्तावेज़ों की जांच कर सकते हैं.' बता दें कि कांग्रेस की छात्र शाखा एनएसयूआई ने हाल ही में प्रमाणपत्रों की तस्वीरें X पर पोस्ट की हैं और एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष तुषार ढेढ़ा पर दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










