
Dubai के Jebel Ali Port पर जोरधार धमाका, विस्फोट सुन सहम गए लोग
Zee News
Dubai's Jebel Ali Port Blast: जेबेल अली पोर्ट पर ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. धमाके से लोकल लोगों के घरों के खिड़की और दरवाजे तक कांपने लगे थे.
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में दुबई के जेबेल अली पोर्ट पर बीती रात जोरदार धमाका हुआ, जिससे लोकल लोग काफी डर गए. ये धमाका एक कंटेनर में आग लगने की वजह से हुआ. यह कंटेनर एक शिप पर रखा हुआ था, जो जेबेल अली पोर्ट पर खड़ा था. दुबई मीडिया ऑफिस ने भी ब्लास्ट की खबर की पुष्टि की है. दुबई मीडिया ऑफिस की तरफ से बयान जारी करके कहा गया कि जेबेल अली पोर्ट पर मौजूद एक कंटेनर में आग लग गई है. दुबई सिविल डिफेंस की टीम आग बुझाने का काम कर रही है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



