
DU OBE 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी का टेलीग्राम को पत्र, परीक्षा में स्टूडेंट्स की मदद करने वाला ग्रुप हो बंद
AajTak
DU OBE 2021: कई स्टूडेंट्स पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के ओपन-बुक एग्जाम में टेलीग्राम से मदद लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद प्रशासन ने ग्रुप को बंद करने के लिए लेटर लिखा है. डीयू के अधिकारी का कहना है कि मदद लेने वाले 113 स्टूडेंट्स की पहचान कर ली गई है.
दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम को लेटर लिखकर कहा है कि वह ऑनलाइन ओपन-बुक एग्जाम (DU OBE) के दौरान स्टूडेंट्स की कथित तौर पर मदद करने के लिए बने ग्रुप को बंद कर दे. यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन ओपन-बुक परीक्षा सोमवार से शुरू हुई है, जिसमें पोस्ट ग्रैजुएट्स (पीजी) और अंडर ग्रैजुएट्स (यूजी) के फाइनल सेमेस्टर के तकरीबन 35 हजार स्टूडेंट्स ने पहले दिन हिस्सा लिया. कोरोना महामारी की वजह से यह परीक्षा ओबीई फॉर्मेट में करवाई जा रही है. इस संदर्भ में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्टूडेंट्स को एक ई-मेल भी भेजा है. इसमें कहा गया है, ''एग्जामिनेशन ब्रांच को इस बात की जानकारी मिली है कि परीक्षा में मदद पाने के लिए वॉट्सऐप और टेलीग्राम ग्रुप्स बनाए गए हैं. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे किसी भी ग्रुप को सब्सक्राइब नहीं करें.'' यूनिवर्सिटी ने मेल में आगे कहा है कि हमने उन स्टूडेंट्स की पहचान कर ली है, जिन्होंने परीक्षा के दौरान टेलीग्राम या वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया है. इन मामलों को छात्रों द्वारा अनुचित तरीके से परीक्षा देने के रूप में देखा जाएगा और इसके खिलाफ यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार, कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी तक उन स्टूडेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिन्होंने गलत तरीके से मदद ली है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










