
DU Admissions 2022: CSAS पोर्टल हुआ लॉन्च, 79 यूजी प्रोग्राम के लिए कर सकेंगे अप्लाई
AajTak
कुलपति ने सीएसएएस-2022 पोर्टल को लॉन्च करते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि स्पॉट राउंड से पहले दो अलाटमेंट राउंड रखे जाएँ ताकि किसी भी इच्छुक विद्यार्थी को दिक्कत न रहे. उन्होंने आवेदकों से आह्वान किया वे अधिक से अधिक विकल्प भरें ताकि अपनी पसंद के कालेज व विषयों के अलाटमेंट में उन्हें कोई दिक्कत न आए.
दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक स्तर 2022-23 के अपने यूजी प्रोग्रामों में सीयूईटी टेस्ट के माध्यम से दाखिलों के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया है. सोमवार को डीयू कुपति प्रो. योगेश सिंह ने सीएसएएस-2022 (एलोकेशन-कम-एड्मिशन पोलिसिस) पोर्टल को लांच करते हुए बताया कि इस वर्ष 67 कॉलेजों/ विभागों/ केंद्रों में 79 यूजी प्रोग्रामों में दाखिले दिये जाने हैं जिनमें बीए प्रोग्रामों के लिए 206 संयोजन (कंबिनेशन) शामिल हैं. यह प्रक्रिया इसी पोर्टल के माध्यम से ही सम्पूर्ण होगी.
कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि देश भर से करीब 6 लाख 14 हजार विद्यार्थियों ने डीयू को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है. उन्होंने बताया कि सीएसएएस-2022 तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा जिसमें पहले चरण में दिल्ली विश्वविद्यालय में आवेदन करना होगा, दूसरे चरण में वरीयता भरना और तीसरे चरण में सीट आवंटन-सह-प्रवेश होगा.
कुलपति ने सीएसएएस-2022 पोर्टल को लांच करते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास रहेगा कि स्पॉट राउंड से पहले दो अलाटमेंट राउंड रखे जाएँ ताकि किसी भी इच्छुक विद्यार्थी को दिक्कत न रहे. उन्होंने आवेदकों से आह्वान किया वे अधिक से अधिक विकल्प भरें ताकि अपनी पसंद के कालेज व विषयों के अलाटमेंट में उन्हें कोई दिक्कत न आए. उन्होंने कहा कि हमने पॉलिसी को इस प्रकार से बनाया है कि परेशानियों को कम से कम किया जा सके, इसके बावजूद भी हमने मिड एंट्री दाखिलों का भी प्रावधान किया ताकि किसी कारण वश जो आवेदक छुट गए हैं उनको भी मौका मिल सके.
कुलपति ने बताया कि ईसीए और स्पोर्ट्स कोटे के विद्यार्थियों के लिए ट्रायल 10 अक्तूबर के बाद होंगे और विद्यार्थियों की कक्षाएं संभवत: एक नवंबर से शुरू कर दी जाएंगी. एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि रिजर्व कैटागिरी के दाखिलों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से संजीदा है इसीलिए रिजर्व कैटेगीरी के लिए पहले राउंड में ही 30% अतिरिक्त दाखिलों का प्रावधान रखा गया है. इस अवसर पर उनके साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विकास गुप्ता, डीन एडमिशन प्रो. हनीत गांधी और पीआरओ अनूप लाठर मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय की डीन एडमिशन प्रो. हनीत गांधी ने दाखिला प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया पहले चरण के तहत सीएसएएस-2022 के लिए एससी, एसटी और पीडबल्यूबीडी वर्ग के आवेदकों के लिए 100 रुपए और यूआर, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 250 रुपए का एकमुश्त आवेदन शुल्क देना होगा जोकि नॉन-रिफ़ंडेबल होगा. दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को सीएसएएस-2022 आवेदन पत्र के माध्यम से ही आवेदन करना होगा. सीएसएएस-2022 में आवेदन करने के लिए सीयूईटी (यूजी)-2022 की आवेदन संख्या अनिवार्य होगी. आवेदक द्वारा सीयूईटी (यूजी)-2022 के दौरान प्रस्तुत किए गए व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, फोटो और हस्ताक्षर आदि सीएसएएस-2022 में स्वतः एकीकृत हो जाएंगे.
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अपने व्यक्तिगत विवरण, श्रेणियां/उप-श्रेणियां/जाति जमा करने में सावधानी बरतें क्योंकि एक बार सबमिट होने के बाद ये विवरण बदले नहीं जा सकेंगे. दिल्ली विश्वविद्यालय से सभी संचार केवल सीएसएएस-2022 आवेदन पत्र में भरी गई ईमेल आईडी पर ही किए जाएंगे. उम्मीदवारों को उन सभी विषयों के अंक भी सबमिट करने होंगे जिनमें उन्होंने बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण की है. उम्मीदवार बारहवीं कक्षा के अंक भरते समय अत्यधिक सावधानी बरतें क्योंकि यदि मेरिट टाई हो जाती है तो ये अंक उसको तोड़ने का आधार बनेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










