
DU ने DUSU जॉइंट सेक्रेट्री दीपिका झा को दो महीने के लिए निलंबित किया, प्रोफेसर से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई
AajTak
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने डीआर अंबेडकर कॉलेज में प्रोफेसर से मारपीट के मामले में DUSU जॉइंट सेक्रेट्री दीपिका झा को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया. आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के प्रिंसिपल ऑफिस में बैठक के दौरान एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारा था. घटना के बाद शिक्षक संगठनों ने जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन की जॉइंट सेक्रेट्री और एबीवीपी नेता दीपिका झा को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई डीआर भीमराव अंबेडकर कॉलेज में हुए उस विवाद के बाद की गई है, जिसमें उन पर एक प्रोफेसर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था. निलंबन अवधि में उन्हें किसी भी DU कैंपस में छात्र नेता के तौर पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. वे केवल अपनी शैक्षणिक कक्षाओं में ही शामिल हो सकेंगी.
यह घटना 16 अक्टूबर को प्रिंसिपल के ऑफिस में हुई थी, जहां कॉलेज की अनुशासन समिति के संयोजक प्रोफेसर सुजीत कुमार के साथ बैठक चल रही थी. आरोप है कि बहस के दौरान दीपिका झा ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया था. जांच समिति ने तीन महीने के निलंबन की सिफारिश की थी, लेकिन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दो महीने बाद व्यवहार की समीक्षा करने का फैसला लिया.
एबीवीपी नेता दीपिका झा पर एक्शन
घटना के बाद प्रोफेसर सुजीत कुमार ने अनुशासन समिति से इस्तीफ़ा दे दिया. कई शिक्षकों ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए यूनिवर्सिटी स्तर की जांच की मांग की. डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने आरोप लगाया कि करीब 50 छात्र, जिनमें DUSU अध्यक्ष आर्यन मान भी शामिल थे, कॉलेज में घुसे और शिक्षकों के साथ बदसलूकी की. संगठन ने इसे भीड़तंत्र और गुंडागर्दी करार दिया.
दीपिका झा ने सार्वजनिक रूप से शिक्षकों से माफी मांगी, लेकिन दावा किया कि प्रोफेसर सुजीत ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि वह छात्रों की शिकायत पर कॉलेज पहुंची थीं और प्रिंसिपल ऑफिस में पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है.
दीपिका झा ने सार्वजनिक रूप मांगी माफी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







