
DSP के घर से लाखों की चोरी, काम करने वाली दोनों महिलाएं CCTV में कैद
AajTak
बठिंडा में एक डीएसपी के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए. पुलिस का कहना है कि इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों दोषी महिलाओं की तलाश की जा रही है, जिन्होंने करीब 20 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए हैं.
पंजाब के बठिंडा में एक डीएसपी के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीएसपी की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली. इसके बाद पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें घर में सफाई का काम करने वाली दोनों महिलाएं वारदात को अंजाम देती नजर आईं.
डीएसपी के घर में सफाई का काम करने वाली दोनों महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सीआईडी में तैनात अधिकारी के घर में दो महिलाओं ने चोरी की है. इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों दोषी महिलाओं की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें- छुट्टियों में घर आया अग्निवीर गाड़ियों की स्नैचिंग में पकड़ा गया, गनपॉइंट पर कैब ड्राइवर्स से करता था लूटपाट
जिन्होंने करीब 20 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही दोषी महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में होंगी. मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है.
पर्स चोरी कर कैश निकाला, फिर Aadhaar और PAN कार्ड डाक से घर भेजे
बता दें कि चोरी की पंजाब के जलालाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक चोर ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए चोरी किए गए जरूरी दस्तावेज लौटा दिए. यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है. हालांकि चोर ने 7 हजार रुपये कैश वापस नहीं किया, लेकिन उसने Aadhaar कार्ड, PAN कार्ड आदि डाक से पीड़ित के घर भेज दिए. पीड़ित ने इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन को नहीं दी. उनका कहना है कि उनके लिए दस्तावेजों का वापस मिलना ही सबसे बड़ी राहत की बात है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










