
Dreame X40 Ultra Review: रोबोट करेगा घर के कोने कोने की सफाई, खुद से ही खुद भी करेगा क्लीन
AajTak
Dreame X40 Ultra Review: X40 Ultra का लुक्स काफी प्रीमियम लगता है – एक गोल सफेद रोबोट जिसमें ऊपर LiDAR जैसे सेंसर्स लगे हैं जो नेविगेशन में हेल्प करते हैं. इसके साथ एक बड़ा “ऑटो क्लीन” डॉक स्टेशन आता है जो वैक्यूम को चार्ज करने के साथ-साथ उसकी सफ़ाई का भी ख्याल रखता है.
मैंने Dreame X40 Ultra रोबोट वैक्यूम क्लीनर को पिछले 15 दिनों से इस्तेमाल किया है और अब आपको बताता हूं कि ये खरीदने लायक है भी या नहीं. ये एक प्रीमियम रोबोट वैक्यूम और मॉप कॉम्बो है, और मेरा एक्सपीरियंस अभी तक काफ़ी बढ़िया रहा है. इस रिव्यू में मैं अपनी रियल लाइफ यूसेज से जो सीखा, वो शेयर कर रहा हूं. – इसके ज़बरदस्त Suction, कोनों की सफ़ाई, एक साथ Vacuuming और Mopping, Low Noise Level, Live Camera फीचर, pros/cons और ये किसके लिए बेस्ट रहेगा.
Dreame X40 Ultra: डिज़ाइन और सेटअप
X40 Ultra का लुक्स काफी प्रीमियम लगता है – एक गोल सफेद रोबोट जिसमें ऊपर LiDAR जैसे सेंसर्स लगे हैं जो नेविगेशन में हेल्प करते हैं. इसके साथ एक बड़ा “ऑटो क्लीन” डॉक स्टेशन आता है जो वैक्यूम को चार्ज करने के साथ-साथ उसकी सफ़ाई का भी ख्याल रखता है.
बॉक्स में आपको रोबोट के अलावा साइड ब्रेश, दो मॉप पैड, क्लीनिंग सल्यूशन और ज़रूरी टूल्स मिल जाते हैं . सेटअप करना आसान था - बस डॉकिंग स्टेशन को प्लगइन करके Wi-Fi से डिवाइस connect करें, और Dreamehome App QR कोड स्कैन करके सब कुछ Step-by-Step समझा देता है .
रोबोट ने जल्दी से घर का वर्चुअल बना कर तैयार कर दिया और cleaning के लिए रेडी था. शुरुआती इंप्रेशन में ही Build Quality और Finish ने प्रभावित किया – यह high-end डिवाइस लगता है और इसके सभी parts अच्छी quality के हैं.
सफ़ाई परफॉर्मेंस (Suction और Mopping)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












