
Dostana 2: करण जौहर की मूवी में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, अब जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
ABP News
Dostana 2: करण जौहर ने अपनी फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए विक्रांत मैसी और लक्ष्य को फाइनल कर लिया है और अब इस रोमांटिक कॉमेडी में एक बड़ी सरप्राइज एंट्री भी सामने आ गई है.
हाल ही में ये खबर आई कि मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी फिल्म 'दोस्ताना 2' के लिए विक्रांत मैसी और लक्ष्य को फाइनल कर लिया है. फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं. कई सालों से इस फिल्म की चर्चा चल रही थी. अब फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म में लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है.
सिनी शेट्टी को मिला लीड रोलधर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'दोस्ताना 2' को अब अपनी फीमेल लीड मिल गई है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व मिस इंडिया वर्ल्ड सिनी शेट्टी को लक्ष्य और विक्रांत मैसी के साथ रोमांटिक कॉमेडी में लीड रोल के लिए फाइनल किया गया है. सिनी ने 2022 में मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीता था. वे मुंबई की रहने वाली हैं और कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं.
सिनी का बैकग्राउंड और एक्टिंग का सपनासिनी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है और भरतनाट्यम में भी ट्रेनिंग ली है. एक्टिंग उनका लंबे समय का सपना था और अब वो धर्मा प्रोडक्शंस के बड़े बैनर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. मेकर्स ने तीन नामों पर विचार करने के बाद सिनी को चुना है. दिलचस्प बात ये है कि पहले 'दोस्ताना' में भी प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया वर्ल्ड विजेता थीं और अब सीक्वल में भी एक ब्यूटी क्वीन को लीड रोल मिला है.
A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)













