
Donate Shares: वॉरेन बफेट की राह पर ये दो भारतीय, लिया बड़ा फैसला... जानकर आप भी करेंगे गर्व!
AajTak
मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) और रामदेव अग्रवाल धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए कंपनी की कुल इक्विटी का 10 फीसदी दान करेंगे. भारत में कई ऐसे कारोबारी दिग्गज हैं, जिन्होंने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा दान में दिया है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के प्रमोटर्स मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) और रामदेव अग्रवाल (Raamdeo Agrawal) ने अपने पांच-पांच इक्विटी शेयरों को दान करने का ऐलान किया है. दोनों ही प्रमोटर्स धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए कंपनी की कुल इक्विटी का 10 फीसदी दान करेंगे. कंपनी ने एक फाइलिंग में कहा कि हम एक्सचेंज को सूचित करते हैं कि कंपनी के प्रमोटर्स मोतीलाल ओसवाल और रामदेव अग्रवाल ने पांच-पांच फीसदी इक्विटी शेयर दान करने की प्रतिबद्धता जताई गई है. ये कुल मिलाकर 10 प्रतिशत है.
कितनी है शेयरों की वैल्यू?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रमोटर और निदेशक मोतीलाल ओसवाल कंपनी के 73,97,556 इक्विटी शेयर दान करेंगे, जबकि फर्म के प्रमोटर और निदेशक रामदेव अग्रवाल 73,97,556 इक्विटी शेयर बेचेंगे. कंपनी के बयान में कहा गया कि हमारा प्रयास होगा कि दान की पूरी रकम अगले 10 साल में या उससे पहले ही खर्च कर दी जाए. दोनों प्रमोटर्स के शेयरों की कुल वैल्यू 1,210.24 करोड़ रुपये है.
'आभार व्यक्त करने का तरीका'
रामदेव अग्रवाल ने कहा कि मैं यह देखना चाहूंगा कि दान की राशि हमारे जीवन काल में तय उद्देश्यों के लिए खर्च की जा रही है. क्योंकि इसकी अब अधिक आवश्यकता है. मोतिलाल ओसवाल ने कहा कि भगवान मुझ पर बहुत दयालु हैं. मुझे कई महान परोपकारियों द्वारा निर्मित स्कूलों, कॉलेजों और छात्रावासों में पढ़ाई करने का लाभ मिला है. अब इसे वापस करना मुझे मिले आशीर्वादों के लिए आभार व्यक्त करने का एक तरीका है.
वॉरेन बफेट के नक्शेकदम पर

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










