
Donald Trump के गुस्से से इतने घबरा गए थे अमेरिकी सेना प्रमुख, चीन को दो बार किया Secret Calls
Zee News
वॉशिंगटन पोस्ट की ये रिपोर्ट जर्नलिस्ट बॉब वुडवर्ड (Bob Woodward) और रॉबर्ट कोस्टा (Robert Costa) की एक नई किताब 'पेरिल' (Peril) पर आधारित है. ये कितान अगले हफ्ते रिलीज होने वाली है. ये 200 सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है.
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. अब अमेरिकी सेना प्रमुख ने ट्रंप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ (Joint Chiefs of Staff) के चेयरमैन यूएस जनरल मार्क मिली (U.S. General Mark Milley) ने कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका के चीन (China) से रिश्ते बेहद खराब स्थिति में थे.
अमेरिकी सेना प्रमुख ने बताया कि दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर छिड़ गई थी जिसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति बौखलाए हुए थे. हालात इतने बिगड़ गए थे कि उन्हें युद्ध छिड़ने का डर सताने लगा. इसी डर से जनरल मार्क मिली ने अपने चीनी समकक्ष को दो बार सीक्रेट कॉल (Secrate Call) किया था.

Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



