
Domestic Help को भूखा रखा और जलाया, मौत के बाद Indian-Origin की महिला को 30 साल की जेल
Zee News
सिंगापुर में घरेलू सहायिका के साथ दुर्व्यवहार के मामले में यह जेल की सबसे लंबी सजा है. म्यांमार की 24 वर्षीय नागरिक पियांग की 2016 में मौत हो गई थी जब गैयाथिरी और उसकी मां ने उसपर हमला किया था.
सिंगापुर: भारतीय मूल की एक महिला ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं. सिंगापुर में अपनी घरेलू सहायिका (Domestic Help) को प्रताड़ित करने और इससे उसकी मौत होने के मामले में 30 साल जेल की सजा सुनाई गई है. महिला को इस बर्बरता का दोषी पाया गया है. चैनल न्यूज एशिया की खबर के अनुसार 41 वर्षीय महिला ने अपनी घरेलू सहायिका पर 14 महीने की नौकरी के दौरान लगातार जुल्म किए थे. गैयाथिरी मुरुगयन को फरवरी में 28 आरोपों के लिए दोषी पाया गया था जिनमें गैर इरादतन हत्या, घरेलू सहायिका को भूखा रखना, उसे जलाकर नुकसान पहुंचाना और डोमेस्टिक हेल्प को कैद में रखना शामिल हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



