
DNA ANALYSIS: Corona Vaccine को लेकर China ने रखी अजीबोगरीब शर्त, Visa लेने के लिए करना होगा ये काम
Zee News
Chinese Corona Vaccine: जब पूरी दुनिया एक महामारी से जूझ रही हो तो देशों को आपसी सहयोग वाले कदम उठाने चाहिए जैसे भारत कर रहा है. कोरोना की महामारी बांटने वाले देश चीन को तो ऐसे नोटिफिकेशन जारी करना बिल्कुल भी शोभा नहीं देता.
बीजिंग: इस बीच चीन ने कोविड वैक्सीन (China Covid Vaccine) का गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया है. चीन ने कहा है कि चीन का वीजा लेने के लिए Made in China वैक्सीन लगवाना अनिवार्य होगा. चीन की ये नीति भारत के अलावा 19 देशों पर लागू होगी. इसमें अमेरिका, जापान, इजरायल और पाकिस्तान जैसे देश भी शामिल हैं. भारतीयों के लिए चीन के दरवाजे चीन (Chinese Visa) के इस नोटिफिकेशन के बाद बंद हो गए हैं क्योंकि भारत ने अभी तक किसी भी चीनी वैक्सीन को मंजूरी नहीं दी है. सबसे बड़ी बात ये है कि चीन की किसी भी वैक्सीन निर्माता कंपनी ने भारत में अपनी वैक्सीन (Corona Vaccine) को मंजूरी देने के लिए आवेदन भी नहीं किया है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



