
DNA ANALYSIS: दूसरा 'सीरिया' बनने की राह पर अफगानिस्तान, अब इस मशहूर क्रिकेटर ने लगाई मदद की गुहार
Zee News
अफगानिस्तान में तालिबान का नियंत्रण बहुत तेजी से बढ़ रहा है. तालिबान ने अब तक अफगानिस्तान के अलग-अलग राज्यों की 9 राजधानियों को अपने कब्जे में ले लिया है. अफगान सेना तालिबानी लड़ाकों से सूबे और कई बड़े शहरों को छुड़ाने के लिए बड़ा अभियान चला रही है.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान इस समय संकट का सामना कर रहा है. अगर अफगानिस्तान में तालिबान को आगे बढ़ने से नहीं रोका गया तो ये देश दूसरा सीरिया बन जाएगा. आधे से ज्यादा अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चुका है. स्थिति इतनी खराब है कि अब अफगानिस्तान के सबसे मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी राशिद खान ने ट्वीट करके दुनिया से मदद मांगी है और कहा है कि दुनिया अफगानिस्तान को इस मुश्किल हालात में अकेला न छोड़े. फिलहाल तालिबान अफगानिस्तान के 5वें सबसे बड़े शहर मजार ए शरीफ पर नियंत्रण पाना चाहता है क्योंकि इस शहर पर तालिबान का कब्जा होने से उत्तरी अफगानिस्तान से सरकार का नियंत्रण लगभग खत्म हो जाएगा. इसी वजह से अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी बुधवार को मजार ए शरीफ पहुंचे और अपनी सेना का हौसला बढ़ाया.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



