
DM को 'मुख्य सचिव' बनकर किया कॉल... IAS अफसर ने शक होने पर बुलवाया, बाप-बेटे समेत 3 दबोचे गए
AajTak
IAS Gaurav Benal: सिंगरौली जिले कलेक्टर गौरव बैनल को एक शख्स ने फोन कर 'मुख्य सचिव' बनकर DMF जुड़े कार्यों कराने के निर्देश दिया था लेकिन कलेक्टर संदेह हुआ तो आरोपी को सिंगरौली बुलाया और पुलिस हिरासत में लिया. पकड़े गए दो आरोपी भोपाल के बाप-बेटे हैं, जबकि तीसरा सिंगरौली जिले का निवासी है.
MP में साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह अब आम नागरिकों के साथ-साथ जिले के प्रशासनिक अफसरों को भी निशाना बना रहे हैं. सिंगरौली जिले में कलेक्टर गौरव बैनल को मुख्य सचिव बनकर फर्जी कॉल करने और जिला खनिज प्रतिष्ठान (DMF) फंड से जुड़े काम कराने का निर्देश देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
CSP पीएस परस्ते ने खुलासा किया कि 25 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय से शिकायत मिली कि सिंगरौली कलेक्टर के शासकीय फोन पर एक अज्ञात शख्स का कॉल आया, जिसने खुद को मुख्य सचिव (Chief Secretary) बताते हुए DMF से जुड़े काम कराने के निर्देश दिए.
कलेक्टर गौरव बैनल को इस कॉल पर संदेह हुआ. उन्होंने जाल बिछाया और चालाकी से आरोपी को सिंगरौली बुलाया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया.
पकड़े गए आरोपियों की पहचान भोपाल निवासी सचिन मिश्रा, उसके पिता वीपी मिश्रा और सिंगरौली के सचिंद्र तिवारी के रूप में हुई है.
रिपोर्ट पर थाना बैढ़न में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई है. आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







