
Diwali 2024: इस दिवाली से अगली दिवाली तक इन राशियों को होगा लाभ, बरसेगा धन
AajTak
Diwali 2024: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की उपासना की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, इस दिवाली यानी दिवाली 2024 से अगली दिवाली 2025 कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाली है. तो आइए जानते हैं उनके बारे में.
Diwali 2024: आज पूरे देश में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की उपासना की जाती है. ज्योतिषियों की मानें तो, दिवाली 2024 से दिवाली 2025 तक कुछ राशियों को बहुत ही तगड़ा लाभ होने जा रहा है, साथ ही ये समय शुभ भी माना जा रहा है. तो ज्योतिर्विद प्रवीण मिश्र जी से जानते हैं कि दिवाली 2024 से दिवाली 2025 तक का राशिफल सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा.
1. मेष- मेष राशि के दूसरे घर में बृहस्पति और 11 वें घर में शनि देव बैठे हुए हैं. मेष राशि वालों की प्रॉपर्टी के मामले में इस दिवाली से अगली दिवाली लाभ होगा. इनकम अप्रैल 2025 से ओर बढ़ेगी. करियर के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. नौकरी में तरक्की होगी. व्यापार करने वाले लोगों को सर्विस से संबंधित व्यापार में ज्यादा लाभ होगा. अनजान लोगों के साथ बड़ी डील करने से बचना होगा.
रिश्ते- इस दीपावली से अगली दीपावली तक रिश्तेदारों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा. धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे. परिवार में शुभ कार्य होंगे.
सेहत- सेहत के लिहाज से इस दिवाली से अगली दिवाली तक का समय अच्छा रहेगा. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. सात्विक भोजन करने की सलाह से आगे सेहत की स्थिति बेहतर रहेगी. अपने खानपान का ख्याल रखें.
उपाय- पूरे साल प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगलवार के दिन लाल फल का दान करें.
2. वृष- वृष राशि में बृहस्पति बैठे हुए हैं और 10वें घर में शनि देव बैठे हुए हैं. इस दीपावली से अगली दीपावली तक का समय वृष राशि वालों के लिए धन लाभ कराने वाला होगा. आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे. नौकरी में स्थिरता रहेगी. धैर्य से काम करने का समय होगा. व्यापार में धीरे-धीरे तरक्की होगी. नैतिकता से भरा जीवन रहेगा. कामकाज के साथ साथ सामाजिक कार्यों में मन लगेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










