
Diwali से पहले घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में कमाएं मोटा मुनाफा
AajTak
दिवाली (Diwali) पर घरों को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी लाइट्स की जबर्दस्त डिमांड रहती है. इसके अलावा शादी पार्टी में भी इसकी मांग रहती है. लोग बाजार जाकर या फिर ऑनलाइन इन्हें खरीदते हैं. ऐसे में डेकोरेटिव लाइट्स (Decorative Lights) का बिजनेस अपने लिए मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है.
देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) चल रहा है और कुछ दिनों में दिवाली (Diwali) आने वाली है. ऐसे में हर कोई अपने घर को रोशनी के जगमग करने के लिए बाजार से रंग-बिरंगी लाइट्स (Lights) समेत अन्य सामान खरीद रहा है. रोशनी का ये त्योहार आपके लिए कम लागत में मोटा मुनाफा देने वाला खुद का बिजनेस (Business) शुरू करने का शानदार मौका साबित हो सकता है. दरअसल, एलईडी लाइट्स, लड़ी समेत अन्य डेकोरेटिव लाइट्स (Decorative Lights) का बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जो कुछ दिनों में ही मोटी कमाई करा सकता है.
रंग-बिरंगी लाइट्स की भारी मांग Diwali के मौके पर इस तरह की डेकोरेटिव लाइट्स की जबर्दस्त डिमांड (Lights Demand) रहती है. यही कारण है कि चीन भी इस मौके का इंतजार करता है. सजावटी चाइनीज लाइट्स (Decorative Chinese Lights) ने मार्केट में दबदबा बना रखा है. आप इस बिजनेस को शुरू करके सीधे चीन (China) को टक्कर देते हुए लाखों में कमाई कर सकते हैं.
सबसे खास बात ये है कि सजावटी लाइट्स का यह बिजनेस ना केवल दिवाली के मौके पर बल्कि आगे भी बढ़ता रहेगा. क्योंकि शादी समारोह हो या फिर कोई अन्य किसी तरह की पार्टी आमतौर पर लाइट्स की मांग बनी ही रहती है.
10,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं बिजनेस इस बिजनेस के लिए बहुत बड़ा अमाउंट निवेश (Investment) करने की जरूरत नहीं होती, आप अपने हिसाब से इस काम को महज 10,000 रुपये से भी शुरू कर सकते हैं. हालांकि, मार्केट और डिमांड को देखकर इसमें जितना बड़ा निवेश उतना मुनाफा वाला फॉर्मूला भी अप्लाई होता है.
इसे शुरू करने के लिए आपके पास दो तरह के विकल्प हैं. एक तो आप अपने निवेश से थोक बाजारों से कम दाम में लाइट्स खरीदकर 25 से 30 फीसदी फायदे के साथ बेच सकते हैं. या फिर निवेश की रकम से कच्चा माल लाकर लाइट्स को घर पर तैयार कर बाजार में सप्लाई कर सकते हैं
कम लागत में होगा मोटा मुनाफा डेकोरेटिव लाइट्स के बढ़ते कारोबार के चलते सजावटी लाइट्स और लड़ी तैयार करने के लिए छोटे बल्ब, तार, प्लक समेत अन्य आइटम कच्चे माल के तौर पर आसानी से उपलब्ध हैं. कच्चा माल (Raw Material) लाकर आप अपने घर के ही एक हिस्से में इन्हें तैयार कर सकते हैं. इन लाइट्स और लड़ियों को तैयार करने के तमाम तरीके इंटरनेट पर मौजूद हैं, जिनकी मदद ली जा सकती है. दोनों ही तरीकों से इस बिजनेस को शुरू कर 25 से 50 फीसदी तक मुनाफा कमाया जा सकता है. इसके अलावा अपनी तैयार की गई डेकोरेटिव लाइट्स को आप अपना ब्रांड नेम देते हुए दुकानों या फिर ऑनलाइन सेल (Online Sale) कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










