
Diljit Dosanjh का शो आयोजित करवाने वालों की बढ़ी मुश्किलें, इंदौर नगर निगम दर्ज करवाएगा FIR
AajTak
Diljit Dosanjh show: दिलजीत दोसांझ के शो ने प्रशंसकों को भले ही खूब मनोरंजन दिया हो, लेकिन इस शो के आयोजकों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों के खिलाफ गंभीर रुख अपनाने की योजना बना ली है.
इंदौर में आयोजित दिलजीत दोसांझ के शो ने प्रशंसकों को भले ही खूब मनोरंजन दिया हो, लेकिन इस शो के आयोजकों के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इंदौर नगर निगम ने शो के आयोजकों पर मनोरंजन कर (Entertainment Tax) बकाया होने पर गंभीर रुख अपनाने की योजना बना ली है.
नगर निगम के राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि आयोजकों को टैक्स भुगतान के संबंध में शो से पहले और बाद में नोटिस जारी किए गए थे. हालांकि, आयोजकों की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है.
इस लापरवाही के चलते नगर निगम ने अब आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लिया है. जिसमें आयोजकों द्वारा अबतक नगर निगम को सीए की रिपोर्ट तक नहीं भेजी है. नगर निगम अब कड़ा रुख रखे हुए है. जल्दी ही नगर निगम एफआईआर करवाएगा.
बता दें कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अलग-अलग शहरों में जाकर कॉन्सर्ट कर रहे हैं. पंजाबी गानों से दर्शकों को लुभा रहे हैं. बीते 8 दिसंबर को दिलजीत इंदौर पहुंचे थे. कॉन्सर्ट किया और यहां इन्होंने सबसे पहले अपने फैन्स के साथ 'जय श्री महाकाल' का जयकारा लगाया. साथ ही मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर सुनाया. देखें Video:-

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









