
Did You Know: घना कोहरा, शीतलहर और ठंडा दिन...जानिए किस आधार पर तय किया जाता है मौसम
AajTak
कहीं कोहरा, कहीं शीतलहर तो कहीं कोल्ड डे...मौसम से जुड़े ये शब्द आप अकसर पढ़ते और सुनते होंगे लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इन्हें कौन तय करता है और किस आधार पर तय किया जाता है कि आज कोल्ड डे या इन इलाकों में शीतलहर है. आइए जानते हैं...
उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से मौसम का कहर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही हैं, यहां कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति भी है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बरकरार है. कश्मीर के कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के वक्त कोहरे के चलते विजिबिलिटी में कमी देखने को भी मिली है.
कहीं कोहरा, कहीं शीतलहर और कहीं कोल्ड डे... मौसम से जुड़े ये शब्द आप खबरों में देखते, पढ़ते और सुनते होंगे. लेकिन क्या आपने गौर किया है कि इनको कौन तय करता है या ये कैसे तय किया जाता है कि आज कोल्ड डे या इन इलाकों में शीतलहर चल रही है. आइये हम आपको बताते हैं.
कब होता है कोल्ड डे?
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार (26 दिसंबर 2022) को 'कोल्ड डे' दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, एक ठंडा दिन तब माना जाता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाए. रविवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसके साथ ही सोमवार को दिल्ली में 'कोल्ड डे' का दर्जा मिला.
कैसे तय होता है हल्का और घना कोहरा?
पंजाब और हरियाणा में 20 दिसंबर को शीतलहर के साथ कोहरे भी देखा गया. पंजाब के बठिंडा में सुबह 5.30 बजे विजिबिलिटी जीरो रिकॉर्ड की गई. जबकि अमृतसर में 25 और पटियाला में 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई. हरियाणा की बात करें तो अंबाला और चंडीगढ़ में 200 मीटर विजिबिलिटी रही. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बरेली में 25 मीटर और बहराइच में 200 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, बहुत घना कोहरा तब कहा जाता है, जब दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच होती है. 51 से 200 मीटर के बीच दृश्यता को घना कोहरा, 201 से 500 को मध्यम और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता को हल्का कोहरा कहा जाता है. बता दें कि दिल्ली समेत देश के उत्तरी मैदानी हिस्सों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बहुत घना कोहरा छाया रहा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







