
Diabetes: ये लक्षण दिखते ही समझ जाइए कि खूब बढ़ गया ब्लड शुगर, तुरंत दें ध्यान
AajTak
Warning Signs of High Blood Sugar: ब्लड शुगर का लेवल अधिक होने से शरीर को काफी समस्या हो सकती है. कुछ लोग ब्लड शुगर हाई होने के संकेतों को अनदेखा करने लगते हैं. इसलिए इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो बताते हैं कि आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल हाई हो गया है.
High Blood Sugar: हाई ब्लड शुगर को हाइपरग्लेसेमिया भी कहा जाता है. जिन लोगों को डायबिटीज होती है, यह स्थिति उन लोगों में अधिक महसूस की जाती है. एक्सपर्ट के मुताबिक, हाइपरग्लेसेमिया को रोकने का सबसे आसान तरीका अपनी डायबिटीज को कंट्रोल करना है. इसमें डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों को जानना भी शामिल है, भले ही वह कितने ही मामूली क्यों न हों. याद रखें डायबिटीज को कंट्रोल करके ही इस स्थिति से बचा जा सकता है.
हाई ब्लड शुगर होने से अधिक प्यास लगना, जल्दी-जल्दी यूरिन आना, थकान होना, मतली और उल्टी, सांस लेने में समस्या, पेट दर्द, मुंह का सूखना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे लक्षण बता रहे हैं जो बताते हैं कि आपका ब्लड प्रेशर हाई हो गया है.
1.अधिक प्यास लगना (Excessive thirst)
प्यास और भूख का बढ़ना हाई ब्लड शुगर के सामान्य लक्षण हैं. इस बात से कोई अंतर नहीं पड़ता कि आप दिन भर में कितना पानी पी रहे हैं या कितना खा रहे हैं. अगर किसी को अधिक प्यास और बार-बार भूख लग रही है तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकती है. दरअसल, जब मसल्स में अधिक मात्रा में ग्लूकोज यानी चीनी पहुंच जाती है तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और प्यास लगने लगती है. इसके बाद आपका शरीर खून को पतला करने के लिए और ग्लूकोज का लेवल कम करने के लिए शरीर के टिश्यूज से लिक्विड को खींचता है और आपको प्यास लगती है.
खाने के बाद भी आपको अभी भी बहुत भूख लग सकती है. ऐसा इसलिए है क्योंकि मसल्स को भोजन से आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती और शरीर का इंसुलिन रेजिस्टेंस ग्लूकोज को मसल्स में जाने और एनर्जी देने से रोकता है. इसलिए शरीर को अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है और आपको भूख का अहसास होता है.
2. यूरिन से महक आना (Sweet-Smelling Urine)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










