
Dholpur: मालगाड़ी से चीनी की बोरियां लूट कर भाग रहे बदमाशों से RPF की मुठभेड़, एक बदमाश घायल
AajTak
Rajasthan: ये घटना धौलपुर जिले से लगती चंबल नदी पार कर मध्य प्रदेश की सीमा की है. दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया. वो मालगाड़ी का डिब्बा काट कर उसमें भरी चीनी की बोरियां लेकर भागे लेकिन आरपीएफ ने उनकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया.
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले से लगती चंबल नदी पार कर मध्य प्रदेश की सीमा में चीनी से भरी मालगाड़ी को दो दर्जन से अधिक बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया. बदमाशों ने मालगाड़ी का डिब्बा काट दिया और उसमें भरी चीनी को बोरियां लूट कर ले जाने लगे.
सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. उसने बदमाशों के मंसूबों पर पानी फेर दिया. आरपीएफ ने मौके पर हवाई फायरिंग की जिस पर बदमाशों ने भी जवाबी गोलियां चलाईं. इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया.
इसके बाद आरपीएफ पुलिस ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया. उसे मालगाड़ी से लूटी गईं चीनी की 40 बोरियां खेतों से बरामद हुईं. मालगाड़ी से चीनी की कितनी बोरियां चोरी हुई हैं, इसकी अभी जांच की जा रही है. पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिकरौदा रेलवे स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस का इंजन खराब हो गया. जिसके चलते वहां से गुजर रही मालगाड़ी को रोक कर उसका इंजन गोवा एक्सप्रेस में लगा कर उसको रवाना किया गया. इस दौरान वहां खड़ी मालगाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया. बदमाश मालगाड़ी की बोगी को काटकर उसमें भरी चीनी को बोरियों को लेकर भागने लगे.
घटना की सूचना लगते ही मौके पर आरपीएफ पुलिस पहुंची. इसके बाद आरपीएफ पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. करीब आधा दर्जन राउंड फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. जिसके बाद खेतों में पुलिस की ओर से की गई सर्चिंग में 40 बोरी शक्कर और एक बदमाश घायल मिला. उसके पैर में गोली लगी हुई थी. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
चंबल इलाके में इस तरह से मालगाड़ी को लूटने का प्रयास करने की घटना लंबे समय के बाद सामने आई है. आरपीएफ पुलिस की मानें तो इस घटना में करीब दो दर्जन से अधिक बदमाश शामिल थे. अब जांच का विषय यह है कि आखिरकार यह कौन लोग थे, जिन्होंने ट्रेन की बोगी काटकर इस चोरी को अंजाम दिया और पुलिस पर फायरिंग की गई. पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








