
Dholpur: तीन लड़कियों को युवकों ने किया अगवा, एक वापस आई और कहा- गई थी घूमने
AajTak
राजस्थान के धौलपुर में कथित तौर पर तीन युवकों ने तीन लड़कियों का अपहरण कर लिया. इसके बाद युवतियों के परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया. इसके बाद एक युवती वापस धौलपुर लौट आई और पुलिस पूछताछ में बताया कि वो घूमने गई थी.
राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली तीन लड़कियों का अपहरण कथित तौर पर तीन लड़कों ने कर लिया. युवतियों के अपहरण को लेकर परिजनों ने पांच मार्च को कोतवाली थाने में युवकों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया है. हालांकि वो युवती खुद ही धौलपुर लौट आई है. मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहन मीणा ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की तीनों युवती एक ही मोहल्ले की रहने वाली थी, जिनका तीन युवकों ने अपहरण कर लिया.
तीनों युवती के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में एक युवती को वाटर वर्क्स चौराहे से सकुशल बरामद किया गया है. युवती का मेडिकल कराया गया हैं और बयान दर्ज किये गए हैं.
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवती ने बताया कि वो अपनी दोनों सहेलियों के साथ घर वालों को बिना बताए नागपुर घूमने चली गई थी. हालांकि उसके साथ जाने वाली दोनों सहेली नागपुर में उससे बिछड़ गईं जिसके बाद वह अकेली पड़ने पर वापस धौलपुर लौट आई.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि अन्य दो युवतियों और आरोपी तीनों युवकों की तलाश की जा रही और मामले में जांच जारी है. उन्होंने कहा उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








