
DHL Cargo Plane: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्लेन के हुए दो टुकड़े, PHOTOS
AajTak
इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान कार्गो प्लेन दो टुकड़ों में टूट गया. यह प्लेन हादसा मध्य अमेरिका में मौजूद कोस्टा रिका (Costa Rica) देश में हुआ.
मध्य अमेरिका में मौजूद कोस्टा रिका (Costa Rica) देश में गुरुवार को एक भयंकर प्लेन हादसा हुआ है. इसमें प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त बीच में से टूट दिया, जिससे उसके दो टुकड़े हो गए. इस प्लेन हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को Costa Rica के Juan Santa Maria इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हादसा हुआ. दरअसल, DHL के कार्गो प्लेन में कुछ यांत्रिक समस्या आई थी, जिसके बाद जुआन सांता मारिया एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी, इसी दौरान उसके दो टुकड़े हो गए.
कार्गो प्लेन के हुए दो टुकड़े
राहत की बात यह रही कि यह यात्री विमान नहीं, कार्गो प्लेन था. कार्गो प्लेन में यात्री सफर नहीं करते. बल्कि इसमें सामान या माल को इधर से उधर लेकर जाया जाता है. कार्गो प्लेन में सिर्फ दो क्रू मेंबर थे, जिनकी हालत ठीक बताई गई है. पायलट को भी कोई खास चोट नहीं लगी है.
A much clearer version of the crash landing has emerged! Source: Unknown#DHL #AvGeek pic.twitter.com/FCYbgFaW0H
जर्मनी की कंपनी DHL का पीले रंग का यह विमान जब जमीन पर आया तो इसमें से धुआं निकल रहा था. बताया जा रहा है कि यह रनवे से फिसल गया था और फिर विमान के पीछे वाले पहियों के पास से दो टुकड़ों में टूट गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








