
Dhanteras Wishes 2025: अपनों को शेयर करें ये शुभकामना संदेश, धनतेरस को बनाएं यादगार
AajTak
Dhanteras 2025: धनतेरस का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. धनतेरस, धन और समृद्धि के लिए जाना जाता है. इस दिन बर्तन, सोना, चांदी या किसी भी संपत्ति को खरीदना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम के जरिए क्या संदेश भेजकर धनतेरस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
- पुलकित हो धरती, जगमग हो आकाश धनतेरस का ये दिन, बन जाए खास जीवन में आए, ज्योति का प्रकाश, आज मिले आपको, खुशियां हजार,Happy Dhanteras 2025
- सुख-समृद्धि की आए जीवन में बहार, भगवान सदा बनाए अपना आशीर्वाद, भरपूर धन लेकर आए घर में ये त्यौहार. धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
- दिल में खुशियां, मन में संतुष्टि का वास हो, धन मिले, वैभव मिले, धनतेरस इतना खास हो...Happy Dhanteras 2025

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









