
Dhanteras 2022: कब है धनतेरस? जानें महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
AajTak
Dhanteras 2022: हिंदू धर्म में धनतेरस का बड़ा खास महत्व है. धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तेरहवी तिथि को मनाया जाता है. इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा. धनतेरस से दिवाली के पर्व की शुरुआत हो जाती है. धनतेरस पर लक्ष्मी जी की पूजा करनी चाहिए और साथ ही भगवान धन्वंतरी की पूजा भी करनी चाहिए.
Dhanteras 2022 kab hai: धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तेरहवी तिथि को मनाया जाता है. इस त्योहार से दिवाली के पर्व की शुरुआत हो जाती है. इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा. धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक धन्वंतरी देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.
धनतेरस 2022 का महत्व (Dhanteras 2022 importance)
हिंदू धर्म में धनतेरस का बड़ा खास महत्व है. ऐसा माना जाता है कि धनतेरस पर लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में धन, सुख-समृद्धि आती है. साथ ही इस दिन धन के दिवता कुबेर की पूजा भी की जाती है. हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था. उनकी पूजा भी की जाती है.
धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त और तिथि (Dhanteras 2022 date and time)
धनतेरस की शुरुआत 22 अक्टूबर, शनिवार को शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगी और 23 अक्टूबर, रविवार को शाम 06 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होगी. धनतेरस का शुभ मुहूर्त 21 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगा. प्रदोष काल का समय 23 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक और वृषभ काल का समय शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.
धनतेरस पूजन विधि (Dhanteras 2022 pujan vidhi)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











