
Dhanteras 2021: धनतेरस पर कार खरीदने को लेकर कंफ्यूजन? ये 5 बातें हैचबैक को बनाती है औरों से बेहतर
AajTak
धनतेरस के मौके पर हम में से कई लोग नई कार खरीदने का प्लान कर रहे होंगे. लेकिन कंफ्यूजन भी होगा कि हैचबैक कार ली जाए या एसयूवी या फिर सेडान. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं हैचबैक कारों के बारे में 5 ऐसी बातें जो इसे और सेगमेंट की कारों से बेहतर बनाती हैं.
धनतेरस (Dhanteras Shopping 2021) के मौके पर हम में से कई लोग नई कार खरीदने का प्लान कर रहे होंगे. लेकिन कंफ्यूजन भी होगा कि हैचबैक कार ली जाए या एसयूवी या फिर सेडान. अगर इंडियन मार्केट को देखें तो अनाधिकारिक तौर पर हैचबैक कारें ही सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार हैं. तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं हैचबैक कारों के बारे में 5 ऐसी बातें जो इसे और सेगमेंट की कारों से बेहतर बनाती हैं.
जिस तरह से देश में पेट्रोल और डीजल के अलावा बाकी ईंधन की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं, उस हिसाब से किसी कार का माइलेज आपकी जेब पर सबसे ज्यादा असर डालता है. अगर हैचबैक या कॉम्पैक्ट हैचबैक कार की बात की जाए तो भारत में मिलने वाली इस तरह की लगभग सभी कारें करीब 20 किलोमीटर प्रति लीटर से अधिक का माइलेज देती हैं. वहीं सेडान या एसयूवी सेगमेंट में ये 15 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक ही होता है.
शहरों में जिस तरह की लाइफस्टाइल एक आम आदमी की है. उस लिहाज से भी हैचबैक कारें मुफीद होती हैं. वजह साइज में छोटी होने की वजह से ये पार्किंग स्पेस कम लेती हैं. वहीं ट्रैफिक में भी इन्हें निकालना सेडान या एसयूवी के मुकाबले आसान होता है. एक कॉम्पैक्ट एसयूवी का साइज 4 मीटर के आसपास ही होता है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











