
Dhanteras: धनतेरस पर कहीं खरीद न लें नकली चांदी! ऐसे करें असली की पहचान
AajTak
Dhanteras 2021: धनतेरस के शुभ मौके पर आप चांदी के सिक्के या ज्वेलरी समेत दूसरे आइटम खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सचेत रहें. इस बाजार में ठगने वालों की कमी नहीं है, इसलिए ऐसा न हो कि आप किसी झांसे में आकर नकली या मिलावटी चांदी के सामान खरीद लें.
Dhanteras 2021: धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है. गोल्ड तो काफी महंगा है, इसलिए बहुत से लोग चांदी के सामान खरीदना पसंद करते हैं. आप भी इस शुभ मौके पर चांदी के सिक्के या ज्वैलरी समेत दूसरे आइटम खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा सचेत रहें. इस बाजार में ठगने वालों की कमी नहीं है, इसलिए ऐसा न हो कि आप किसी झांसे में आकर नकली या मिलावटी चांदी के सामान खरीद लें. हम आपको कुछ आसान तरीके बताते हैं जिनसे आप घर बैठे ही असली चांदी की पहचान (How to identify original silver) कर सकते हैं. (फाइल फोटो)
दरअसल, चांदी एक ऐसी धातु है, जिसमें आसानी से दूसरे मेटल मिलाए जा सकते हैं. शुद्ध चांदी काफी नरम होती है, जिसे फाइन सिल्वर कहा जाता है. बाजार में चांदी के नाम पर तमाम ऐसे प्रोड्क्ट्स मिल जाएंगे, जिसमें चांदी की पतली परत चढ़ी होती है, जो दिखने में चांदी जैसी लगती है. हालांकि, ज्वैलरी बनाने के लिए भी चांदी में आमतौर पर तांबा, जस्ता और निकल मिलाया जाता है, क्योंकि शुद्ध चांदी से तो ज्वैलरी नहीं बनाई जा सकती. तांबा मिलाने से चांदी का लचीलापन कम हो जाता है. (फाइल फोटो: Getty Images)
हाॅलमार्किंग या लेबल से पहचान: सोने की तरह चांदी पर भी हॉलमार्किंग की जाती है. हॉलमर्किंग है तो आप भरोसा कर सकते हैं कि चांदी शुद्ध है. यदि चांदी के सामान पर एक छोटा लेबल है जिसमें 'स्टर' या 'स्टर्लिंग' प्रिंट है, तो इसका मतलब है कि वस्तु में चांदी 92.5% या शुद्ध चांदी के करीब है. इसलिए इस पर .925 या 925 की मुहर लगी होती है. सिक्कों में 90 फीसदी तक चांदी होती है. चांदी के Bar में सबसे ज्यादा शुद्धता होती है और इस पर 999.9 लिखा होता है. (फाइल फोटो: Getty Images)

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









