
Devshayani Ekadashi 2022: देवशयनी एकादशी लेकर आई तीन शुभ योग, आज इस अबूझ मुहूर्त में करें पूजा
AajTak
देवशयनी एकादशी वो दिन है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. इसके बाद आने वाले चार महीने तक तमाम शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. हालांकि अगले चार महीने तक सृष्टि का संचालन भगवान विष्ण की बजाए भगवान शिव करते हैं.
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकदशी कहते हैं. ये वो दिन है जब भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. इसके बाद आने वाले चार महीने तक तमाम शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है. हालांकि अगले चार महीने तक सृष्टि का संचालन भगवान विष्ण की बजाए भगवान शिव करते हैं. चूंकि इस साल देवशयनी एकादशी पर तीन-तीन शुभ योग बन रहे हैं, इसलिए इसे ज्यादा खास माना जा रहा है.
देवशयनी एकादशी की तिथि आषाढ़ माह की एकादशी तिथि 09 जुलाई दिन शनिवार शाम 04 बजकर 39 मिनट से लेकर 10 जुलाई दिन रविवार को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि 10 जुलाई को है, इसलिए एकादशी 10 जुलाई को मनाई जाएगी. वहीं व्रत का पारण 11 जुलाई सुबह 05 बजकर 55 मिनट से लेकर 08 बजकर 36 मिनट तक किया जा सकेगा.
देवशयनी एकादशी तीन-तीन शुभ योग देवशयनी एकादशी पर रवियोग, शुभ योग और शुक्ल योग बन रहा है. 10 जुलाई यानी आज सुबह 05 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 55 मिनट तक रवि योग रहेगा. सुबह से लेकर देर रात 12 बजकर 45 मिनट तक शुभ योग रहेगा. फिर देर रात 12 बजकर 45 मिनट से अगली सुबह तक शुक्ल योग रहेगा. इसके बाद विशाखा नक्षत्र सुबह से लेकर 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. अनुराधा नक्षत्र सुबह 09 बजकर 55 मिनट से पूरे दिन रहने वाला है.
ज्योतिषियों का कहना है कि हरिशयनी एकादशी पर बने रवि योग और शुभ योग मांगलिक दृष्टि से उत्तम हैं. आप इस समय काल में भगवान विष्णु की पूजा और देवशयनी एकादशी व्रत कथा का पाठ कर सकते हैं. इस दिन विशाखा और अनुराधा नक्षत्र भी अच्छे हैं. इन सभी योग और नक्षत्र में व्रत और पूजा पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










