
Devasthanam Board: केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड का विरोध जारी, तीर्थ पुरोहितों के समर्थन आईं महिलाएं
ABP News
Uttarakhand Devasthanam Board Row: उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड का विरोध जारी है. तीर्थ पुरोहितों के पक्ष में संत समाज और पंडा समाज की महिलाएं भी आ गई हैं.
Uttarakhand Devasthanam Board Row: उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में केदारनाथ (Kedarnath) धाम के तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है. उधर, देवस्थानम बोर्ड के विरोध में आंदोलन कर रहे तीर्थ पुरोहितों को केदारनाथ धाम के संत समाज ने भी अपना समर्थन दिया है. संत समाज का कहना है कि सरकार को तीर्थ पुरोहितों की मांग को मान लेना चाहिये और बोर्ड को शीघ्र भंग कर देना चाहिये. संत समाज के अलावा आंदोलन को समर्थन देने के लिये अब पंडा समाज की महिलाएं भी केदारनाथ पहुंचने लग गई हैं. पंडा समाज की महिलाएं केदारनाथ धाम पहुंचकर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिये धरना दे रही हैं. पंडा समाज की महिलाओं ने कहा कि सरकार को शीघ्र ही इस बोर्ड को भंग करना चाहिये. यदि यह बोर्ड भंग नहीं होता है तो सभी महिलाएं केदारनाथ में जुट जाएंगी और सरकार के खिलाफ आंदोलन को तेज करेंगी. 17 अगस्त से जारी है क्रमिक अनशनबता दें कि केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से 17 अगस्त से देवस्थानम बोर्ड के विरोध में क्रमिक अनशन किया जा रहा है. गुरुवार को तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली और फिर मंदिर के आगे धरना दिया. आंदोलन को समर्थन देने वाले संत समाज ने कहा कि सरकार को तीर्थ पुरोहितों की जायज मांग को मान लेना चाहिये.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











