
Dev Diwali 2023: देव दिवाली आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पौराणिक मान्यताएं
AajTak
Dev Diwali 2023: दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देवता दीपवली मनाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के इस पर्व को देव दिवाली के नाम से जाना जाता है. ये एक ऐसा दिन होता है, जिसमें देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है. दैवीय कृपा के कार्तिक मास की पूर्णिमा ऊर्जा से परिपूर्ण होती है.
Dev Diwali 2023: कार्तिक महीने की अमावस्या पर जहां पूरा देश दीपक जलाकर दीपावली मनाता है. वहीं, दीपावली के 15 दिन बाद कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देवता दीपवली मनाते हैं. कार्तिक पूर्णिमा के इस पर्व को देव दिवाली के नाम से जाना जाता है. ये एक ऐसा दिन होता है, जिसमें देवी-देवताओं को आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है. दैवीय कृपा के कार्तिक मास की पूर्णिमा ऊर्जा से परिपूर्ण होती है.
देव दिवाली की तिथि और मुहूर्त हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से लेकर 27 नवंबर यानी अगले दिन दोपहर 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगी. इसलिए देव दिवाली का पर्व सोमवार, 27 नवंबर यानी आज मनाया जाएगा. देव दिवाली की पूजा का शुभ मुहूर्त 27 नवंबर को शाम 05:08 बजे से शाम 07:47 बजे तक है.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी के जल से स्नान करके दीपदान करना चाहिए. ये दीपदान नदी के किनारे किया जाता है. इस दीपदान का दीपावली से कोई संबंध नहीं है. वाराणसी में इस दिन गंगा किनारे बड़े स्तर पर दीपदान किया जाता है. ये वाराणसी में लोकाचार की परंपरा है. इस दीपदान को वाराणसी में देव दीपावली कहते हैं.
हिंदू धर्म में पूरे कार्तिक मास में तीन दिवाली मनाई जाती हैं. कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दिवाली, अमावस्या को दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाने का विधान है. देव दीपावली पर हर जलाशय पर दीप जलाने की मान्यता है. लेकिन इस तिथि पर काशी में गंगा घाटों का नजारा देखते ही बनता है. देवभूमि काशी तो इस भव्य दीपदान की साक्षी सदियों से बनती आई है. इस दिन काशी की गंगा दीपों से जगमगा उठती है. काशी के घाटों की भव्यता मन मोह लेती है.
क्यों मनाते हैं देव दिवाली? पौराणिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं और गंगा घाट पर दीवाली मनाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि देव दीपावली के दिन की गई पूजा पाठ से भगवान प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं. मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से गंगा नदी में स्नान के लिए आते हैं. इसलिए वाराणसी के गंगा घाट को दीयों से जगमग कर दिया जाता है.
देव दीपावली की पौराणिक मान्यता कार्तिक पूर्णिमा की तिथि को ही भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था. भगवान कृष्ण को इसी तिथि को आत्म बोध हुआ. कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही माता तुलसी का धरती पर प्राकट्य माना जाता है. इस दिन तुलसी के सामने दीपदान की परंपरा है. इस दिन शालिग्राम के साथ ही तुलसी की पूजा, सेवन और सेवा करने का बहुत ही ज्यादा महत्व है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










