
Delhi Weekend Curfew: ट्रेन टिकट है तो घर से निकल सकते हैं? शादी में जा सकते हैं या नहीं? 10 सवालों के जवाब
AajTak
Delhi Weekend Curfew Guidelines: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक ये कर्फ्यू रहेगा. इस दौरान किसी को भी बिना वजह घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी.
Delhi Weekend Curfew Guidelines: राजधानी दिल्ली में कोरोना के नए मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है. मंगलवार को राजधानी में 5,481 नए मामले सामने आए. पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 8.37% पहुंच गया. लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए दिल्ली में अब वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है. वीकेंड कर्फ्यू के दौरान शनिवार और रविवार को लोगों को बिना वजह घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. ये शुक्रवार रात से शुरू होगा और सोमवार सुबह तक रहेगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










